बच्चों की छोटी-छोटी भूख के लिए बेस्ट हैं स्नैक्स, नाचोज और बिस्किट की ये रेसिपीज; ऐसे करें मिनटों में तैयार

बच्‍चे कुछ ऐसा फूड खाना पसंद करते हैं जो टेस्‍टी होने के साथ कुछ हटकर हो। उनकी पसंद समोसे, कचौड़ी या फ्राइड फूड की जगह स्‍नैक्‍स हैं, जो जल्‍द बनने के साथ यम्‍मी भी होते हैं।
Updated:- 2026-11-09, 13:23 IST
image

बच्‍चों को खाने में ऐसे स्‍नैक्‍स पसंद होते हैं जो न ही ज्‍यादा फ्राइड हों और न ही हैवी फील दें।उनके पसंदीदा डिशेज जैसे नाचोज और बिस्किट आप घर पर बनाकर दे सकती हैं। इन डिशेज को तैयार करना मुश्किल नहीं है।बच्चों को बार-बार एक ही तरह का खाना देने पर वे बोर हो जाते हैं। इससे बच्‍चों में खाने को लेकर अरुचि होती है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे को हर रोज बदल कर भोजन दिया जाए। यहां बताई गई रेसिपीज तैयार कर आप बच्‍चों को खुश कर सकती हैं तो देर किस बात की? आइए जानते हैं यहां।

एवोकैडो डिप विद नाचो

सामग्री: 1 मीडियम साइज का एवोकैडो, 1 कप कपड़े से छना दही या 2 उबले अंडे, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला तिल भुना हुआ, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल।

विधि: सबसे पहले एवोकैडो को छील लें। एवोकैडो और दही / उबले अंडे को एक साथ मैश करें। इसमें भुना तिल, काली मिर्च पाउडर, पुदीना, नमक सभी मिला कर मैश करें। ऑलिव ऑइल डालें और इसे नाचोज के साथ परोसें।

साथ परोसें।inside img (4)

Image Credit: magnific.com

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में भी क्रिस्पी रहेंगे बिस्किट, फॉलो करें ये 3 स्मार्ट हैक्स

बिस्किट टॉपिंग

सामग्री: 5 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 पैकेट मीठा-नमकीन बिस्किट, 1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम, 1 खीरा छील कर स्लाइस में कटा, गाढ़ी दही, 1 प्याज स्लाइस में कटा, 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर बारीक कटा और चाट मसाला।

विधि: सबसे पहले गाढ़ी दही, क्रीम, कटी हरी मिर्च और स्‍वादानुसार नमक का मिक्‍सचर तैयार करें। इसके बाद प्रत्येक बिस्किट पर तैयार मेयोनीज वाले मिक्‍सचर से टॉपिंग सेट करना शुरू करें। इसके बाद ऊपर से प्याज और खीरे के स्लाइस से सजाएं। सबसे लास्‍ट में चाट मसाला बुरकें। इसमें चाहें तो आप अपने मनपसंद हर्ब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- खुले पैकेट के कारण सॉगी हो गए हैं बिस्किट्स? बस ये 3 तरीके बनाएंगे फिर से क्रिस्पी

बच्‍चों की डाइट में इन बातों का दें ध्‍यान

inside img (6)

Image Credit:magnific.com

बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं खिलाएं? ये सवाल हर मां को परेशान करता है, लेकिन आप बिल्कुल परेशान न हों। स्वाद के साथ-साथ खाना सेहतमंद भी होना चाहिए। आप बच्चों को जो भी परोसे उन्हें उससे मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताएं। फरीदाबाद स्थित फोर्टिज हॉस्‍पीटल के फिजिशियन डॉ. राजेश बुद्धिराजा के अनुसार, सबसे पहले बच्‍चों का डाइट प्‍लान तैयार करें। इसके अनुसार अपने बच्चे को दिनभर खिलाएं। वह तेजी से विकास करेगा और हमेशा ऊर्जावान महसूस करेगा।

आमतौर पर बच्चों को अच्छी प्रेजेंटेशन वाली डिशेज काफी पसंद होती हैं। अगर आप उन्हें फ्रूट्स स्टार या अन्य किसी शेप में काटकर देंगे तो वह उन्हें खुश हो कर खाएंगे। जैसे रोटी पर स्माइली बनाकर या रोटी का रोल बनाकर देने पर भी बच्चे रोटी खुश होकर खाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

FAQ
2 से 3 साल के बच्चों के दैनिक आहार में क्या शामिल होना चाहिए?
इस उम्र के बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोषक तत्व देने चाहिए। हेल्दी डाइट के तहत उने दैनिक भोजन में फल और सब्जियां, अनाज और दालें और डेयरी उत्पाद का होना जरूरी है। 
बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए डाइट में क्या शामिल करें?
बच्चों के दिमागी विकास और मजबूत याददाश्त के लिए ब्रेन बूस्टिंग फूड्स को शामिल करना बहुत जरूरी है। अंडे और दही के अंदर प्रोटीन, विटामिन B12, कोलीन और जिंक होता है जो दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं।
बच्चे को फल और सब्जियां खाने की आदत कैसे डालें?
अगर आपका बच्चा हरी सब्जियां या फल खाने में नखरे दिखाता है, तो आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। सबसे पहले टाइम-टेबल बनाएं। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का एक निश्चित समय तय करें। इससे बच्चों को सही समय पर भूख लगेगी।बच्चों को कहानी के रूप में समझाएं कि फल और सब्जियां खाने से वे कैसे मजबूत बनेंगे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।