खजूर असली है या नकली कैसे करें पहचान?

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और शाम के वक्त खजूर खाकर रोजा खोलते हैं। पारंपरिक दृष्टि के अलावा खजूर के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। खजूर को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना गया है, जिसके सेवन से दिनभर शरीर को ताकत मिलती है और इससे जरूरी पोषण भी पूरी होती है। खजूर को लेकर यह भी कहा जाता है कि सुबह शहरी के वक्त यदि खजूर खा लिया तो दिन भर ज्यादा प्यास भी नहीं लगती। रमजान के अलावा और भी दूसरे चीजों के लिए खजूर का उपयोग किया जाता है। मिठाई से लेकर चटनी और खीर तक, खजूर से कई स्वादिष्ट डिश भी बनाई जाती है।
बाजार में एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के खजूर मिलते हैं। सभी तरह के खबूज में अच्छी क्वालिटी के खजूर की पहचान करना मुश्किल है। इसके अलावा बाजार में मिलावटी और नकली खजूर भी मिलते हैं, जिसकी पहचान करना आसान नहीं है। ऐसे मे आज हम आपको इस लेख में सही खजूर के चुनाव का तरीका और ट्रिक बताएंगे। इन ट्रिक्स से आप आसानी से बिना धोखा खाए सही क्वालिटी के खजूर खरीद सकते हैं।
कैसे करें अच्छी क्वालिटी के खजूर की पहचान

असली और अच्छी क्वालिटी के खजूर चुनने के लिए खजूर की बनावट देखें। खजूर की बनावट, रंग और टेक्सचर को अच्छे से परखें। अच्छी क्वालिटी के खजूर आमतौर पर मुलायम और चिकने होते हैं। इसके अलावा सभी के रंग भी एक समान होते हैं। असली खजूर न बहुत ज्यादा सूखे होते हैं और न ही बहुत ज्यादा चिपचिपे होते हैं। खजूर में नेचुरल स्वीटनेस होती है और उसकी खुशबू उसके ताजगी को परखने के लिए बेस्ट है। ताजी और अच्छे क्वालिटी के खजूर से अच्छी खुशबू आएगी, वहीं खराब खजूर से अजीब सी महक आएगी (खजूर रेसिपी)।
इसे भी पढ़ें: कॉफी से लेकर सूप तक, ब्लेंडर की मदद से बनाएं ये डिशेज
असली और नकली खजूर में क्या अंतर है?
बाजार में मिलने वाले खजूर को आकर्षक बनाने के लिए उसमें चीनी और ग्लूकोज सिरप की परत चढ़ाई जाती है। खजूर खरीदते वक्त उसे हल्का दबाकर देखें, यदि खजूर ज्यादा सख्त और चिपचिपा है, तो यकीनन उसमें मिठास के लिए कुछ लगाया गया है।
ऐसे चुनें असली खजूर

- खजूर खरीदते समय हमेशा उसे छूकर देंखे, कहीं वह ज्यादा चिपचिपा तो नहीं है। अच्छी क्वालिटी के खजूर सॉफ्ट और लचीले होते हैं।
- खजूर की खरीदारी के वक्त रंग का खास ध्यान दें, सभी खजूर के रंग साफ हो, उसमें काले या सफेद धब्बे न हो।
- खजूर की खुशबू से भी आप उसकी क्वालिटी चेक कर सकते हैं, खजूर को सूंघने पर उससे मीठी और फ्रेश स्मेल आएगी।
- इसके अलावा खजूर लेते वक्त उसकी पैकेजिंग और लेबलिंग पर भी ध्यान दें, खजूर को लंबे समय तक साफ और फ्रेश रखने के लिए उसे पैक किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Know Your Ingredient: क्या होता है जिकामा और कैसे है ये मूली से अलग, जानें कुकिंग में इस्तेमाल करने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।