खजूर की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई

एक व्यक्ति नहीं बल्कि कई लोग सर्दियों के मौसम में खजूर खाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि इसके सेवन से सर्दियों के मौसम में शरीर हेल्दी रहता है। ऐसे में अगर आपको ऐसे खजूर खाना पसंद नहीं, तो आप खजूर से कुछ लाजवाब रेसिपीज तैयार करके भी ट्राई कर सकती हैं। जी हां, आज इस लेख में हम आपको खजूर से तैयार होने वाली 3 ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार ट्राई करने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगी। इन रेसिपीज को आप किसी खास मौके पर भी बना सकती हैं, जैसे जन्मदिन या नए साल के मौके पर, तो आइए जानते हैं।
खजूर की चटनी

सामग्री
खजूर-100 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, काला नमक-1/2 चम्मच, ड्राईफ्रूट्स-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खजूर से बीज को अच्छे से निकाल लीजिए और तीन कप पानी में लगभग 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद पानी में से खजूर को निकालने के बाद किसी बर्तन में रखकर अच्छे से पका लें।
- पकने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।(मूंगफली और दही की चटनी)
- पीसने के बाद इसमें मिर्च पाउडर, काली मिर्च, जीरा पाउडर आदि सामग्री को डालने के बाद कुछ देर पका लें।
- अब इसमें ड्राईफ्रूट्स और सफ़ेद नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में इन 3 लाजवाब भेल की रेसिपीज आप भी करें ट्राई
खजूर पायसम

सामग्री
खजूर-1 कप, दूध-2 कप, घी-1 चम्मच, किशमिश-1 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, काजू-6
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खजूर को बारीक़ काट लें। इधर एक पैन में दूध को उबलने के लिए रख दें।
- अब एक अन्य पैन में घी डालकर गर्म करें और खजूर डालकर अच्छे से भून लें और निकाल लें।
- इसके बाद इसी पैन में किशमिश और काजू को भी डालकर भून लें और इसमें खजूर के साथ दूध को डालकर अच्छे से पका लें।
- जब खजूर पूरी तरह मैश हो जाए तो हल्का पानी डालकर अच्छे से मिला लें और साथ में इलायची पाउडर और ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
इसे भी पढ़ें:घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं सौंफ पाउडर, जानिए कैसे
खजूर का हलवा

सामग्री
खजूर-100 ग्राम, घी-1/2 कप, काजू-2 चम्मच, गर्म पानी-1/2 कप, चीनी-2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच. दूध-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खजूर को अच्छे से काट लें और लगभग 10 मिनट के लिए पानी में उबाल लें।
- खजूर को उबालने के बाद मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।(दूधी का हलवा)
- अब एक कढ़ाही में दूध को अच्छे से उबाल लें और इसमें खजूर की प्यूरी को डालकर कुछ देर पका लें।
- कुछ देर बाद अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से पका लें। बीच-बीच में घी को डालते रहे हैं और चलाते रहे।
- जब हलवा सुनहरा रंग का हो जाए तो गैस को बंद कर दीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@imimg.com,global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।