herzindagi
camphor for cabinet smell

बारिश में किचन कैबिनेट्स में सीलन की बदबू ने कर दिया है दिमाग खराब, 1 रुपये की यह चीज दिखाएगी कमाल

Tips to remove dampness smell of kitchen cabinets in rainy season: यदि बारिश के मौसम में आपके किचन कैबिनेट्स से भी सीलन की स्मेल आने लगी है, तो आज हम आपको एक सस्ता जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से किचन अलमारियों में आ रही बदबू गायब हो जाएगी।
Updated:- 2025-07-14, 14:42 IST

मॉनसून के मौसम घूमना, खाना-पीना सब बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इस मौसम में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। दरअसल, बारिश पड़ने पर नमी की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से घर से लेकर किचन हर जगह सीलन की बदबू आने लगती आने लगती है। वहीं अगर आपने गलती से भी कैबिनेट्स में कुछ रख दिया तो उस चीज में भी स्मेल आने लगती है। ऐसे में उस चीज को खाने का भी मन नहीं करता है। बरसात के मौसम में हमें सबसे ज्यादा किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखना पड़ता है ताकि कोई चीज खराब न हो। इसके अलावा इसी मौसम में सबसे ज्यादा फंगस और बैक्टीरिया के पनपने के चांस रहते हैं। ऐसे में हमें बहुत जल्दी-जल्दी किचन की क्लीनिंग करनी पड़ती है।

अगर आपके भी किचन कैबिनेट्स से मानसून के मौसम में सीलन की स्मेल आ रही है और आप इसको दूर करने के लिए कई तरह के फ्रेशनर और उपाय कर चुकी हैं, तो आज हम आपको एक आसान और सस्ता सा उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप किचन की अलमारियों को महका सकती हैं। आइए जान लेते हैं क्या है वो चीज और इस्तेमाल करने का तरीका।

किचन कैबिनेट्स की स्मेल कैसे दूर करें?

आप नीचे बताए गए इन तरीकों से किचन कैबिनेट्स से आ रही सीलन की बदबू को आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए मात्र आपको एक रुपया खर्च करना पड़ेगा।

पहला तरीका

  • इसके लिए आपको कपूर की करीब 8-10 गोलियां लेनी हैं।
  • अब आपको इनको किसी पतले कपड़े में रखकर पोटली बना लें।
  • इस तरह की आपको करीब तीन से चार पोटलियां बना लेनी हैं।

kitchen cabinet odor removal

  • फिर आप इन पोटली को जिस भी किचन कैबिनेट्स में स्मेल आ रही है। उसमें अलग-अलग जगहों पर रख दें।
  • रातभर के लिए अलमारी को बंद रखें। सुबह जब आप खोलेंगी तो सीलन की स्मेल एकदम गायब हो जाएगी।
  • कपूर की गोलियां दुर्गंध दूर करने के साथ अलमारियों से कीड़े-मकौड़ों को भी सफाया कर देंगी।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: घर पर बने इस एक क्लीनर की मदद से साफ करें चिपचिपी किचन कैबिनेट्स

दूसरा तरीका

  • इसके अलावा आप कपूर की 15-20 गोलियां लेकर उसका चूरा बना लें।
  • अब इसमें आपको लौंग को भी कूटकर उसका पाउडर इसमें मिला देना है।
  • फिर आप इसमें थोड़ा नीम का तेल भी मिक्स करें।
  • आखिर में आपको इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बना लेना है।

how to remove musty smell from kitchen cabinets

  • ऊपर से उसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • अब इस लिक्विड सोल्यूशन को किसी स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसे आप अपने किचन कैबिनेट्स में छिड़क दें और उन्हें कुछ घंटों के लिए बंद कर दें।
  • थोड़ी देर आप अलमारियां महकने लगेंगी।

ये भी पढ़ें: किचन कैबिनेट्स में लाल चींटियों का बन गया है घर? ये 2 चीजें मिलाकर लगाने से होगा सफाया

ऐसे में आप एक रुपये में मिलने वाले मामूली से कपूर से किचन कैबिनेट्स से आ रही सीलन की स्मेल को गायब कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

FAQ
बारिश में किचन कैबिनेट्स से सीलन की स्मेल कैसे दूर करें?
बरसात के मौसम में किचन कैबिनेट्स से सीलन की स्मेल दूर करने के लिए कपूर की पोटली रख दें। 
बरसात के मौसम में किचन कैबिनेट्स में कीड़े लगने से कैसे रोकें?
 किचन कैबिनेट्स में नमी की वजह से लगने वाले कीड़ों को रोकने के लिए उसमें कपूर और तेजपत्ते का स्प्रे बनाकर छिड़कें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।