किचन कैबिनेट्स बर्तन या मसालों को छुपाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इससे आपके प्लेटफॉर्म पर चीजें नहीं फैली रहती हैं। किचन की सफाई के साथ-साथ इन कैबिनेट्स की सफाई भी जरूरी है, ताकि सारी सामग्रियां साफ रहें। मगर एक बात बताइए आप इन कैबिनेट्स को किन चीजों से साफ करती हैं?
बस गीला कपड़ा मार देना काफी नहीं है। पर यह भी लकड़ी के कैबिनेट्स को खराब कर सकता है। जी हां, गलत क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और तरीकों का इस्तेमाल करने से लकड़ी फूल सकती है, उसका रंग फीका पड़ सकता है।
कई बार लोग अनजाने में ऐसे उत्पादों का उपयोग कर लेते हैं जो लकड़ी के लिए हानिकारक होते हैं, जिससे उनकी चमक कम हो जाती है। आइए इस लेख में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएं जो कैबिनेट्स को खराब कर सकती हैं।
लकड़ी नमी से बहुत जल्दी खराब हो जाती है। अगर कैबिनेट्स पर बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया जाए या उन्हें बहुत देर तक गीला छोड़ दिया जाए, तो लकड़ी फूल सकती है। उसमें दरारें पड़ सकती हैं और उसका फिनिश खराब हो सकता है। पानी लकड़ी के अंदर घुसकर उसे सड़ा भी सकता है। इसके बजाय, एक नम कपड़े का उपयोग करें और फिर तुरंत सूखे कपड़े से साफ करें।
इसे भी पढ़ें: किचन कैबिनेट को साफ करते वक्त न करें ये गलतियां
स्टील वूल, खुरदुरे स्पंज या किसी भी प्रकार के अब्रेसिव क्लीनर का उपयोग लकड़ी के कैबिनेट्स पर नहीं करना चाहिए। ये लकड़ी की सतह को खरोंच सकते हैं, जिससे उसकी चमक खत्म हो सकती है और उस पर स्थायी निशान पड़ सकते हैं। हमेशा नरम माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।
यह विडियो भी देखें
खिड़की साफ करने वाले क्लीनर या अन्य अमोनिया-युक्त उत्पाद लकड़ी के फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अमोनिया लकड़ी के रंग को फीका कर सकता है और उसकी प्रोटेक्टिव लेयर को तोड़ सकता है, जिससे लकड़ी खराब होने लगती है।
इसके अलावा आपको एसिडिक क्लीनर भी इस्तेमाल नहीं करन चाहिए। नींबू या विनेगर आदि चीजें लकड़ी के कैबिनेट्स के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ये लकड़ी के फिनिश को खराब करती हैं, जिससे उस पर दाग पड़ सकते हैं। कई बार ये लकड़ी में स्थायी कालापन भी ला सकते हैं।
कई फर्नीचर पॉलिश में सिलिकॉन या अन्य केमिकल्स होते हैं जो लकड़ी के कैबिनेट्स पर एक चिपचिपी परत बना देते हैं। यह परत गंदगी और धूल को आकर्षित करती है, जिससे कैबिनेट गंदे दिखते हैं और उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। हमेशा लकड़ी के कैबिनेट्स के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: बिना रगड़े और घिसे इस मामूली चीज से हटाएं किचन कैबिनेट और सनमाइका से चिपचिपाहट
कई स्प्रे में क्लोरीन ब्लीच भी हो सकता है और ये चीजें लकड़ी को एक-दो बार में भी खराब करने लगती हैं। ये लकड़ी को बदरंग कर सकते हैं, उसे कमजोर कर सकते हैं।
अपने लकड़ी के किचन कैबिनेट्स को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए, सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक डिश सोप और पानी के घोल का उपयोग करें। एक नरम कपड़े को घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि वह केवल नम रहे। फिर धीरे-धीरे कैबिनेट की सतहों को पोंछें और तुरंत दूसरे सूखे, साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।