घर पर बने इस एक क्लीनर की मदद से साफ करें चिपचिपी किचन कैबिनेट्स

गंदे किचन में काम करने का मन नहीं करता है। घर के साथ-साथ रोजाना किचन की सफाई की जाती है, लेकिन किचन कैबिनेट्स को साफ करना भूल जाते हैं। किचन कैबिनेट्स में मसाले, दाल, चावल व अन्य सामान रखा जाता है। अगर गदंगी और धूल के कारण किचन कैबिनेट्स चिपचिपी हो जाती है।
चिपचिपी किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। सफाई के सबसे ज्यादा काम आते हैं क्लीनर। नहीं-नहीं, आपको बाजार से क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से आसानी से क्लीनर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं होममेड क्लीनर बनाने का तरीका।
किचन कैबिनेट्स को साफ कैसे करें?

किचन को साफ रखने में बेहद मेहनत लगती है। खास तौर पर किचन कैबिनेट्स बेहद आसानी से गंदे हो जाते हैं। तेल के डिब्बे और धूल-गंदगी जमने के कारण किचन कैबिनेट्स चिपचिपी हो जाती है। चिपचिपी किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा से क्लीनर बनाना आसान है।
क्लीनर बनाने के लिए सामान

- बेकिंग सोडा
- सिरका
- डिश सोप
कैसे बनाएं क्लीनर?
- एक स्प्रे बोतल में आधा छोटा कप डिश सोप डालें
- अब इसमें आधा छोटा कप सिरका डालें।
- आखिर में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके लिए बोतल को अच्छे से शेक करें।
- लीजिए बन गया किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए होममेड क्लीनर। (किचन को साफ कैसे रखें)
इसे भी पढ़ें: किचन कैबिनेट अंदर से हो गई है चिपचिपी तो करें ये काम
कैसे करें क्लीनर का इस्तेमाल?

- इस क्लीनर को किचन कैबिनेट्स पर छिड़कें।
- करीब 5 मिनट बाद एक साफ गीले कपड़े से कैबिनेट्स को पोंछ लें।
- यह क्लीनर कैबिनेट्स पर जमी गंदगी और चिपचिपाहट को साफ करने के लिए असरदार है। (किचन टाइल्स को कैसे साफ करें)
इसे भी पढ़ें: किचन की ऑयली और चिपचिपी कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स
किचन कैबिनेट्स को साफ कैसे रखें?
- अगर आप चाहती हैं कि किचन कैबिनेट्स गंदा न हो, तो इसके लिए नीचे की तरफ पेपर बिछाएं। कैबिनेट्स की सुंदरता न बिगड़े, इसके लिए न्यूज पेपर के बजाय पेपर गिफ्ट रैप का इस्तेमाल करें।
- तेल वाले डिब्बे को साफ जरूर करें। अक्सर हम तेल के डिब्बे को साफ करना भूल जाते हैं, जिसके कारण कैबिनेट चिपचिपा हो जाता है।
- हफ्ते में एक बार किचन कैबिनेट्स को साफ करना न भूलें।
किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए यह क्लीनर काम आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।