बरसात में हरी सब्जियां बहुत ही अच्छी लगती हैं और यह हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। मगर हरी सब्जियों को खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह बीमारियों का सबब भी बन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून की नमी और तापमान में बदलाव की वजह से हरी सब्जियों में कीटाणुओं और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है।
इससे संक्रमण होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में हरी सब्जियों का सही तरीके से सेवन करना जरूरी है, ताकि आप उनकी पौष्टिकता का भरपूर लाभ उठा सकें और किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकें। अगर आपको हरी सब्जियों को सही तरीके से खाना नहीं आता, तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से सब्जियों को हेल्दी बनाया जा सकता है।
पत्तों का छांट कर रखें
जब भी आप घर पर हरी सब्जियों को खरीदकर लाएं, तो पत्तों को छांट लें। इससे आपको काफी फायदा होगा और आपको परेशानी नहीं होगी। फ्रिज से पत्ते निकालकर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तों को साफ करके रखने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक प्लेट में पत्तों को अलग-अलग करके रखें।
इसे जरूर पढ़ें-बिना समय गंवाए पत्ता गोभी काटने का ये जुगाड़, किलो भर सब्जी काट पाएंगे मिनटों में
इसके बाद खराब पत्तों को दूसरी प्लेट में निकालकर रखें। जब सभी पत्तों को छांट लें, तो साफ पत्तों को स्टोरकरके रख लें। इससे आप कीड़े और खराब पत्तों से बच जाएंगे।
पत्तों को अच्छी तरह से साफ करें
खराब पत्तों को निकालने के बाद, अब बारी आती है उन्हें अच्छी तरह से साफ करने की। पत्तों को साफ करने के लिए एक छन्नी और बाउल लें। अब बाउल में पानी भरकर पत्तों को भिगोएं। पत्तों को भिगोने के बाद हल्के हाथों से साफ करें।
साफ करने के बाद छलनी में डालें और साफ पानी से धोएं। ऐसा करने से आप बैक्टीरिया से बच जाएंगे। साथ ही, हरी सब्जियों को आसानी से इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अच्छी तरह से सुखाएं सब्जियां
पानी में भीगी हुई सब्जियों को फ्रिज में यूं रख देना ठीक नहीं। इसलिए कोशिश करें कि सब्जियों को पहले अच्छी तरह से सुखा लें। सुखाने के कई तरीके हैं, लेकिन आपको हम आसान तरीका बताते हैं। इसके लिए एक प्लेट में पत्तों को फैला दें। फैलाने के बाद साफ कपड़े से सब्जियों को साफ करें।
इस दौरान चेक करें कि कहीं से सब्जियां गीली तो नहीं है। अगर आपको लग रहा है सब्जियों में अभी भी नमी है, तो इसका बाउल धूप में रख दें। धूप में रखने के बाद सब्जियों फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
बरसात के मौसम में इन सब्जियों को खाने से बचें
वैसे तो जड़ वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली, शलजम बहुत ही फायदेमंद होती है। मगर मानसून के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल इस मौसम में मिट्टी में अत्यधिक नमी हो जाती है। इसके कारण सब्जियां अधिक पानी सोखती है।
इससे बैक्टीरिया के पनपने की आशंका ज्यादा रहती है। अगर आप इन सब्जियों को खाना भी चाहते हैं तो इसे अच्छी तरह से धोकर और साफ करके ही खाना चाहिए।
अच्छी तरह से पकाएं सब्जियां
हरी सब्जियों को अच्छी तरह से पकाएं। खासकर मानसून के दौरान, कच्ची सब्जियों को खाने से बचें, क्योंकि उच्च तापमान पर पकाने से बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं। कहा जाता है कि सब्जियों को पकाने से नुकसान नहीं देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-बैंगन की ये वैरायटी है बेहद खास, सदियों से भगवान के भोग के लिए किया जाता है इस्तेमाल
वहीं, अगर आप चाहें तो उबालकर भी सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उबला हुआ पानी भी खाने बनाने के लिए इस्तेमाल कर लें। मगर यह पानी साफ होना चाहिए।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों