Train Safety Tips: ट्रेन में कोई यात्री लड़की से कर रहा है छेड़छाड़, छिपकर वीडियो भी कर रहा है शूट, जानें बिना पहचान बताए कैसे कर सकती हैं शिकायत

देश भले ही आज प्रगती की राह पर चल रहा है, लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर अभी तक पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। उनमें से एक है ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की समस्या। ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती है। लोग अपने सामने किसी के साथ गलत होते हुए देखते हैं, लेकिन उसकी मदद नहीं करते। उन्हें डर रहता है कि कहीं वह इसमें न फंस जाएं। यही कारण है कि आंखों के सामने क्राइम हो रहा होता है और लोग नजरे हटाकर वहां से निकल जाते हैं। अगर आपके मन में भी यह डर सता रहा है, तो आप परेशान न हो। आप किसी महिला की मदद बिना अपनी पहचान बताए भी कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी जानकारी देंगे, इससे आप किसी की मदद भी कर पाएंगे और आपको परेशानी भी नहीं होगी।
कैसे करें शिकायत?
गार्ड या टीटीई को करें संपर्क- अगर आप उस महिला की मदद करना चाहते हैं, लेकिन आप खुद से अपराधी को कुछ नहीं कहना चाहते, तो आप किसी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप ट्रेन के दूसरे कोच में जाएं और वहां जाकर गार्ड या टीटीई से शिकायत करें। उसे पहले ही बता दें कि उसका नाम नहीं आना चाहिए। इसके बाद गार्ड या टीटीई अपने तरीके से महिला की मदद करेगा और उसमें आपका नाम नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के कोच और बोगी में क्या होता है अंतर? अभी भी दोनों को एक समझते हैं कई यात्री
हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
आप वॉशरूम जाने के बहाने अपने सीट से उठें और अलग होकर Railway Helpline नंबर 139 पर फोन करके सहायता मांगे। आप कोच नंबर और सीट नंबर की जानकारी देते हुए, पूरी बात बताएं। इस तरह आप किसी महिला की मदद करते हैं, तो आपका नाम भी सामने नहीं आएगा और आप उसकी सहायता भी कर पाएंगे।
Meri Saheli या RPF टीम से बात करें
रेलवे द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए Meri Saheli योजना शुरू की गई है। हालांकि, सभी ट्रेनों में यह सुविधा देखने को नहीं मिलती। अगर आपको अपनी ट्रेन में मेरी सहेली योजना के अधिकारी नजर नहीं आ रहे हैं, तो भी आप संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
SMS करके शिकायत करें
अगर आप फोन करने के हालात में नहीं है, तो आप मैसेज करके भी मदद मांग सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत 139 पर MADAD लिखकर SMS करना है। इसमें आप ट्रेन-नंबर, कोच, समय और स्थान की जानकारी भी लिखें। आपके मैसेज करने के बाद तुरंत ही रेलवे के अधिकारी उस कोच में मदद के लिए पहुंच जाएंगे। रेलवे के जरूरी नियम अगर आपको पता है, तो आपको यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- अगर ट्रेन में कोई परेशान करे या छेड़खानी करे तो क्या करना चाहिए?
- तुरंत 139 Indian Railways हेल्पलाइन या 112 आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। आप चाहें तो Railway Security Helpline 182 पर भी शिकायत कर सकती हैं-आरपीएफ तुरंत मदद भेजती है।
- क्या मैं किसी भी कोच में जा सकती हूं, अगर मेरे कोच में असुरक्षित महसूस हो रहा है?
- हां, आप तुरंत TTE या RPF को बता सकती हैं और वे आपको सुरक्षित कोच में शिफ्ट कर देंगे।
- क्या रेलवे में कोई ऐसा ऐप है जिससे महिलाएं तुरंत मदद ले सकें?
- हां, Rail Madad App पर आप लाइव शिकायत दर्ज कर सकती हैं। आपकी लोकेशन के अनुसार निकटतम RPF तुरंत आपके पास पहुंचती है।
- क्या महिलाओं के लिए रात में किसी भी स्टेशन पर उतरना सुरक्षित है?
- कोशिश करें कि बड़े स्टेशन पर ही उतरें। छोटे स्टेशन, कम रोशनी या खाली प्लेटफॉर्म पर उतरना सुरक्षित नहीं हो सकता। इसके अलावा आप किसी को बुला सकती हैं, उसके साथ ही आधी रात में स्टेशन से बाहर जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।