herzindagi
Palm Oil in Mustard Oil

Identify Mustard Oil Purity: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं Palm Oil मिला हुआ सरसों के तेल का यूज? इन 3 तरीकों से करें जांच

Tips to check adulteration of mustard oil at home: आपके घर में भी सरसों का तेल सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल होता होगा, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है आप जिस तेल को इस्तेमाल कर रही हैं वो नकली तो नहीं है। आज हम आपको सरसों के तेल में मिलावट पता करने के तरीके बताने जा रहे है।
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 18:01 IST

भारतीय घरों की रसोई में आपको कई तरह के तेल और मसाले देखने को मिल जाते हैं। हर डिश में अलग तेल का यूज होता है, तब जाकर उसका स्वाद परफेक्ट आता है। ऐसे में इस बात की जानकारी एक गृहिणी को होना बहुत जरूरी होती है। बाजार में आपको कई तरह के तेल बिकते मिल जाएंगे, लेकिन आपको अपने भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते ही सही तेल का चुनाव करना आना बहुत जरूरी होता है।

आपने देखा होगा इंडियन किचन में अधिकतर सरसों के तेल का ज्यादा यूज होता है। यह किसी भी सब्जी, कचौड़ी, पराठे आदि का स्वाद दोगुना करने के साथ आपकी सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है, लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जिस सरसों के तेल को आप शुद्ध समझ कर खा रही है वो कितना सही है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले आधे से ज्यादा खाने-पीने की चीजों में आपको मिलावट देखने को मिल जाएगी। ठीक इसी तरह सरसों के तेल में भी मिलावट करके खूब धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा है। अधिकतर सरसों के तेल में पाम आयल (Palm oil) को मिक्स करके बेच रहे हैं। ऐसे में हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यदि आप भी अपने किचन में रखे सरसों के तेल में नकली और असली की पहचान करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे सरसों के तेल में मिलावट के खेल को पता कर सकती हैं।

इन तरीकों से पता करें सरसों के तेल में मिलावट (How to check Mustard Oil Adulteration)

mustard oil

1 फ्रिज में रखकर करे टेस्ट

आजकल बाजारों में सरसों के तेल में पाम आयल को मिलाकर खूब बेचा जा रहा है। अगर आप भी इसकी जांच करना चाहती है, तो आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है और इसको फ्रीजर या फ्रिज में करीब 4-5 घंटे के लिए रख देना है। अब आप इसको निकालकर देखें। अगर तेल जम गया है तो आप समझ जाएं कि आपके सरसों के तेल में पाम आयल मिक्स है, क्यूंकि सरसों का तेल किसी भी दशा में नहीं जमता है।

ये भी पढ़ें: Sugar Identify Tricks: आपके घर में भी तो नहीं आ रही है नकली चीनी, इन 3 तरीकों से करें पहचान

how to check mustard oil purity

2 हथेली पर रगड़ें

इसके अलावा आप थोडा सा सरसों का तेल लेकर उसको अपनी हथेली पर रगड़ें। इसके बाद अपने हाथों को सूंघे अगर आपको अपने हाथों में से अजीब सी गंध आ रही है तो आप समझ सकती हैं कि आपके तेल में मिलावट है।

Mustard Oil Adulteration check

3 पोटेशियम परमैंगनेट टेस्ट

आप मार्केट से पोटेशियम परमैंगनेट टेस्ट लाकर भी सरसों के तेल की जांच कर सकती हैं। इसके लिए आपको सरसों का तेल एक कटोरी में लेना है। अब आप उसमें थोडा सा पोटेशियम परमैंगनेट मिक्स करें। अगर सरसों का तेल असली होगा तो उसका रंग एकदम वैसा ही रहेगा। वहीं अगर मिलावट होगी तो तुरंत तेल का रंग बदल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Real VS Fake Muskmelon Identify Tricks: केमिकल से पके हुए खरबूजे की इन 3 तरीकों से करें पहचान

आप ऊपर बताए गए इन तरीकों से घर बैठे अपने किचन में रखे ही सरसों के तेल की जांच मिनटों में कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।