भारतीय रसोई में किसी भी डिश को बनाने के लिए तेल, घी और मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है। फिर चाहे सब्जी, दाल में तड़का लगाना हो या फिर किसी डिश को फ्राई करना हो। हर चीज में आयल और घी का यूज होता है। अधिक मात्रा में घी और तेल का यूज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ आयल ऐसे होते हैं जो कि शरीर में जाकर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में हर आयल का एक निश्चित मात्रा में ही यूज करना सही होता है। इसके अलावा हर डिश को बनाने के लिए अलग-अलग तरह के आयल का यूज करना चाहिए। तभी डिश का जायका उभर कर आता है।
अधिकतर घरों में किसी भी डिश को पकाने या फिर फ्राई करने के लिए रिफाइंड, देसी घी और सरसों के तेल का यूज होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कई डिशेज ऐसी होती हैं जिन्हें कुक करते वक्त आपको घी या रिफाइंड नहीं बल्कि सरसों के तेल का ही प्रयोग करना चाहिए। सरसों का तेल सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है और इसमें बनी हुई डिशेज खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। यदि आप भी आज तक इस बात को नहीं जानती थीं तो आज हम आपको उन डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको बनाने के लिए आपको केवल सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
आप इस लेख में बताई जा रहीं कुछ डिशेज को बनाने के लिए केवल सरसों के तेल का यूज कर सकती हैं। जिससे आपके खाने के स्वाद दोगुना हो जाए।
कटहल की सब्जी खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। जबतक इस सब्जी में भरपूर तेल और मसाले नहीं होते हैं तब तक सब्जी का स्वाद नहीं आता नहीं आता है। यदि आप कटहल की सब्जी को सरसों के तेल में बनाते हैं तो इससे सब्जी और भी ज्यादा टेस्टी।
यह विडियो भी देखें
यदि आपको भी त्योहारों और बारिश के मौसम में कचौड़ी और चटनी का जायका पसंद आता है तो आप हमेशा कचौड़ी को सरसों के तेल में फ्राई करें। सरसों के तेल में बनी हुई कचौड़ी का स्वाद बेहद शानदार आता है। और यह सेहत के लिए भी अच्छी रहती हैं।
ये भी पढ़ें: इन डिशेज में भूलकर भी न लगाएं लहसुन का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका
भिंडी की सब्जी को भरवां और काटकर दो तरीकों से बनाया जाता है। ऐसे में आप जब भी भिंडी की सब्जी को बनाएं तो उसमें सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे भिंडी की सब्जी काफी बेहतरीन बनती है।
वैसे तो बैंगन की सब्जी को भरवां और आलू के साथ काटकर दोनों तरह से बनाया जाता है, लेकिन यदि आपको भी भरवां बैंगन खाना अच्छा लगता है तो उसको हमेशा सरसों के तेल में ही पकाएं। इससे सब्जी एकदम जायकेदार बनती है।
ये भी पढ़ें: Cooking Tips: इन सब्जियों में भूलकर भी नहीं लगाएं प्याज का तड़का, बिगड़ जाएगा पूरा स्वाद
यदि आपको भी मेरी तरह सत्तू का पराठा खाना पसंद है तो आप सत्तू के पराठे को सरसों के तेल में सेकें। साथ ही सत्तू की स्टफिंग में भी सरसों के तेल को ही डालें। इससे सत्तू का पराठा बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।