जानें दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में

भारत में बढ़ता तापमान रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन भारत से दूर कई ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जहां टेंपरेचर 50 डिग्री के पार पहुंच जाता है।

places having highest temperature

आज पूरी दुनिया बढ़ते तापमान से बेहद परेशान है। कई ऐसी जगहें जहां पहले ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है, अब वहां के लोग भी मौसम की मार झेल रहे हैं। ऐसे बदलते हालात हमारे जीवन के लिए बुरा संकेत हैं, भारत समेत कई देशों में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। बढ़ता तापमान आए-दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है, जिस कारण लोग गर्मी से झुलसते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जिनका तापमान 50 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको धरती पर मौजूद सबसे गर्म जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गर्मी के कारण इंसान रह ही नहीं सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में-

डेथ वैली, कैलिफोर्निया-

most hotest places on the earth

डेथ वैली को धरती पर मौजूद दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में से एक माना जाता है। यह वैली यूएस कैलिफोर्निया में मौजूद है, इस जगह का तापमान गर्मियों के मौसम में बेहद गर्म होता है। बता दें कि साल 1913 में इस जगह तापमान रिकॉर्ड बना चुका है, जहां तापमान 56.7 डिग्री के सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुकी है। इस समय की बात करें तो डेथ वैली का तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास रहता है। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है, इन्हीं कारणों से डेथ वैली में खतरनाक गर्मी पड़ती है।

फ्लेमिंग माउंटेन, शिनजियांग-

चीन का यह माउंटेन बेहद गरम जगहों की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि यह माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में स्थित है। माउंटेन के पास तियान शान में लाल सैंडस्टोन की पहाड़ियां मौजूद हैं। इन पहाड़ियों के कारण ही इस जगह का तापमान इतना ज्यादा होता है। बता दें कि इस जगह का अधिकतम तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दश्त-ए-लुत, ईरान-

hottest places on the earth

ईरान में स्थित दश्त-ए-लुत नाम का स्थान ऐसा है, जहां का तापमान काफी ज्यादा रह चुका है। बता दें कि साल 2004, 2005, 2006, 2007 और 2009 में इस जगह को सबसे गर्म स्थानों में चुना गया। दश्ते लुत के बड़े हिस्से में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ती है कि यहां पर किसी जीव का रह पाना मुमकिन नहीं। बता दें कि साल 2005 में इस जगह का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका-

दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में सहारा रेगिस्तान का नाम भी शामिल है। बता दें कि यहां का तापमान अक्सर 35 डिग्री से लेकर 42 डिग्री तक रहता है, लेकिन अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यहां पर 76 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें-दुनिया के सबसे कम 5 आबादी वाले देश, जानिए क्यों है कम जनसंख्या

ओअर्गला, अल्जीरिया-

अल्जीरिया देश में से मौजूद ओअर्गला नामक स्थान सहारा रेगिस्तान की करीबी जगहों में से एक माना जाता है। बता दें कि इस जगह का तापमान करीब 51.3 सेल्सियस तक जा चुका है। जिस वजह से गर्मियों के दिनों में यहां रहना बेहद मुश्किल होता है।

ऊदनदत्त, ऑस्ट्रेलिया-

Hottest Places In The World

यह जगह ऑस्ट्रेलिया देश के दक्षिण भाग में स्थित है। इस जगह को दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है। बता दें कि यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें-यूरोप के साथ इस पड़ोसी देश में भी नहीं है रेलवे नेटवर्क

मित्रीबाह, कुवैत-

अरब देश कुवैत का तापमान भी अपने आप में बहुत ज्यादा है। बता दें कि साल 2016 में इस जगह का तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी के दिनों में यहां का मौसम बेहद चैलेंजिंग हो जाता है, जिसका सामना करना बेहद मुश्किल होता है।

तुरबत, पाकिस्तान-

most hottest places in the world

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान देश में भी एक ऐसी जगह मौजूद है, जिसका नाम सबसे गर्म देशों की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि तुरबत में गर्मी का मौसम बेहद चैलेंजिंग हो जाता है, क्यों कि इन दिनों जगह का तापमान 53 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है।

ये हैं साल 2022 में भारत के सबसे गर्म देश-

आजकल भारत में सूरज गर्म आग उगल रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झांसी, लखनऊ जैसे शहरों में तापमान 46 डिग्री से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसके अलावा हरियाणा, गुरुग्राम समेत मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 46 और 45 डिग्री के बीच का रह रहा है।

तो ये थीं देश और दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- freepik and wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP