जब भी हम 'पॉपुलेशन' की बात करते हैं तो अक्सर उन देशों का जिक्र होता है, जिनकी जनसंख्या बहुत ज्यादा है। इस सूची में चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश सबसे आगे हैं, लेकिन क्या आपको उन देशों के बारे में पता है, जिनकी आबादी कम है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर के कुछ देशों में लोग उतने ही हैं जितने शायद आपके गांव और शहर में होंगे...या फिर शायद उनसे भी कम! क्या आप ऐसे देशों के बारे में जानना चाहेंगे? अगर हां, तो चलिए इस आर्टिकल में दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देशों के बारे में दिलचस्प बातें जान लें।
वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, जो यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर है और यहां आबादी लगभग 800 के करीब है। यह देश ईसाई समुदाय के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है, क्योंकि यह रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है। इसकी वजह यह है कि यह रोम के बिशप या कहें पोप का निवास है। इसकी अपनी आर्मी होने के साथ ही अपने डाकघर विभाग, सिक्के, रेडियो, और रेलवे आदि हैं। वेटिकन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा यहां के मकबरे, म्यूजियम और गिरजाघर घूमने के लिए काफी फेमस हैं।
इसे भी पढ़ें- इंदौर की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
तुवालू प्रशांत महासागर में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 11 हजार है और इसका क्षेत्रफल 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। 18 शताब्दी की शुरुआती दिनों में इस देश पर ब्रिटेन का कब्जा था, जिसके बाद कई देशों का इस पर प्रभाव रहा। साल 1978 में तुवालू ने अपने आपको स्वतंत्र देश के रूप में घोषित किया था। पर्यटकों के लिहाज से यह देश घूमने के लिए ज्यादा पसंदीदा जगह नहीं है, लेकिन यहां की कई चीजें जैसे फिलाटेलिक ब्यूरो, मरीन कंजर्वेशन एरिया और नेशनल लाइब्रेरी हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं। (भारत के सबसे प्रदूषित शहर)
यह विडियो भी देखें
सैन मैरिनो यूरोप में स्थित है, जो कि इटली से चारों तरफ से घिरा हुआ है। इस देश की जनसंख्या लगभग 33 हजार है और यह 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सैन मैरिनो की अधिकारिक भाषा इटैलियन है। सैन मैरिनो की अर्थव्यवस्था उद्योग और पर्यटन पर ज्यादा निर्भर करती है। इस देश में कई ऐसी चीजें हैं, जो पर्यटकों अपनी तरफ खींचती हैं। (पार्वती घाटी के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी जानती हैं भारत के स्मारकों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में
लिक्टनस्टाइन की सीमाएं ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड से मिलती हैं। इस देश की जनसंख्या लगभग 37 हजार से ज्यादा है, जो कि 160 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश में जर्मन भाषा बोली जाती है और यह अपने पर्यटन स्थलों के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहां की राजधानी फाडूट्स (Vaduz) है, जिसे ईसाई समुदाय के लिए प्रमुख स्थान माना जाता है।
सीलैंड को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता प्राप्त नहीं है। इस देश की जनसंख्या लगभग 50 है और यह बास्केटबॉल के मैदान जितना बड़ा है। यह देश समंदर में दो पिलर पर खड़ा हुआ है और इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। इस देश पर कई लोगों का कब्जा रहा है, लेकिन 2012 में रॉय बेट्स स्वतंत्र रूप से इसके प्रिंस बन गए। रॉय के मौत के बाद उसके बेटे माइकल ने हुकूमत की। माइकल ने अपने शासन के दौरान डाक टिकट, पासपोर्ट और करेंसी आदि निकाली। करेंसी पर माइकल की मां की तस्वीर है। साथ ही, इस देश का अपना झंडा है।
क्या आपको इन छोटे देशों के बारे में पता था? अगर नहीं तो हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको दिलचस्प लगी होगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ट्रैवल से जुड़े ऐसे रोचक लेख पढ़ने के लिए विजिट करते रहें हरजिंदगी।
Image Credit-freepick,wiki
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।