किचन की चमचमाती सफाई के लिए घर पर बनाएं ये क्लीनिंग स्प्रे

महिलाओं का सबसे अधिक समय किचन में बीतता है। अगर किचन गंदा होता है तो खाना बनाने का कतई मन नहीं करता है। इसलिए कई महिलाएं किचन की दीवार, स्लैब, बर्तन स्टैंड, गैस चूल्हा आदि चीजों की सफाई नियमित समय पर करती रहती हैं।
किचन की अन्य कई चीजों की सफाई के लिए महिलाएं बाज़ार से क्लीनिंग स्प्रे खरीदकर लाती हैं और इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं तो फिर आप घर पर ही किचन क्लीनिंग स्प्रे बना सकते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से किचन क्लीनिंग स्प्रे बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
शायद आपने बोरेक्स पाउडर का नाम ज़रूर सुना होगा। अगर नहीं सुना है तो आपको बता दें कि बोरेक्स पाउडर एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से किचन की कई चीजों की सफाई आसानी से कर सकते हैं। स्प्रे बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 3-4 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में 2 चम्मच नींबू के रस को डालकर मिक्स कर दें और लगभग 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद स्प्रे बोतल में भरकर क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को आसानी से साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
इस्तेमाल करने का तरीका
- बोरेक्स मिश्रण की मदद से आप किचन की दीवार, सिंक, गैस चूल्हा आदि कई चीजों की सफाई कर सकते हैं।
- इसके लिए इन चीजों पर छिड़काव करके लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें।
- इसके इस्तेमाल से सिंक के ऊपर ड्रेन फ्लाई भी नहीं लगेंगे।
- सिंक की नाली से कीड़े निकल रहे हैं तो आप नाली के आसपास इसका छिड़काव भी कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा से एक बेहतरीन किचन क्लीनिंग स्प्रे बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से फ्रिज, ओवन, किचन टाइल्स में लगे तेल का दाग, सब्जी का दाग आदि चीजों की सफाई कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा का क्लीनिंग स्प्रे बनाने के लिए सामग्री
- बेकिंग सोडा-3 चम्मच
- नींबू का रस-2 चम्मच
- पानी-1 लीटर
- लैवेंडर ऑयल-2 बूंद
स्प्रे बनाने का तरीका
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें नींबू का रस और लैवेंडर ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़े दें।
- 10 मिनट बाद आप किचन की सफाई के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मोज़ेक फ्लोर की सफाई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
इन चीजों से भी बना सकते हैं किचन क्लीनिंग स्प्रे
बोरेक्स पाउडर और बेकिंग सोडा के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से किचन क्लीनिंग स्प्रे बना सकते हैं। जैसे- सिरका, नींबू का रस, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड या फिर अमोनिया की मदद से भी आप क्लीनिंग स्प्रे बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@freepik,i.tying)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।