herzindagi
best place to visit in haryana

आखिर क्यों टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है हरियाणा, पूरे देश में फेमस हो गई हैं ये 3 खास जगह

हरियाणा के पानीपत शहर को भारतीय इतिहास में तीन प्रमुख लड़ाइयों के लिए जाना जाता है। यहां ऐसी कई जगह है जहां आपको मिट्टी लाल रंग की नजर आएगी। 
Editorial
Updated:- 2024-01-09, 12:19 IST

हरियाणा जिसे महाभारत के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां कुरुक्षेत्र नगर में कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध हुआ था। लेकिन यह जगह अब पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में सरकार द्वारा कई ऐसा कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यहां देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

यह जगह अपने खाने के लिए भी देश-विदेश में फेमस है। आने वाले समय में यह केवल खेल में ही नहीं बल्कि अपने पर्यटन के लिए पूरे में जाना जाएगा। अगर देश के फेमस खाने की बात होती है, तो इसमें  मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी व खिचड़ी, चूरमा, दूध व दही का नाम जरूर शामिल होता है, क्योंकि यह हरियाणा का सबसे पसंदीदा भोजन है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी वजह से हरियाणा भी अब पूरे देश में अपने पर्यटन के लिए जाना जाएगा। 

कुरुक्षेत्र

three best places to visit in haryana kuk

यह एक ऐसी जगह है जो पूरे देश में फेमस है, क्योंकि इसका कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां केवल देश के नहीं बल्की विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं।  कुरुक्षेत्र दिल्ली से 170 किमी दूर है। यहां आप कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर झील देखने आ सकते हैं। (इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)

इस जगह पर आप सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने जा सकते हैं। झील के बीच में भगवान शिव का एक मंदिर है, जहां आप शाम की आरती देख सकते हैं। इसके सिवा आप शेख चिल्ली का मकबरा, पैनोरमा और विज्ञान केंद्र , श्रीकृष्ण संग्रहालय, स्थानेश्वर महादेव मन्दिर और कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल देखने जा सकते हैं। 

  इसे भी पढ़ें- Lohri 2024: लोहड़ी पर बनाएं पंजाब की इन जगहों पर घूमने का प्लान, दिल खुश हो जाएगा आपका

यह विडियो भी देखें

 

हरियाणा में देश का पहला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर

हरियाणा में देश का पहला स्पो‌र्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है। इस साल पेरिस में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के आयोजन होगा। यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर भी बनाया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए कोच, फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा भी मिलेगी। (सर्दियों के मौसम में यहां जाएं ट्रैकिंग पर)

हरियाणा के फरीदाबाद राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पीछे देश का पहला स्पो‌र्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- यहां स्थित है विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, इसे बनाने में लगे थे कई साल


नारनौल का धोसी पहाड़

 places to visit in haryana

अब पहाड़ों पर घूमने के लिए लोग हरियाणा भी आ सकेंगे। क्योंकि हरियाणा के नारनौल में एक ऐसा पहाड़ है, जिस पर पर्यटन की दृष्टि से कार्य किया जा रहा है। इस पहाड़ पर लोगों की सुविधा के लिए रोपवे भी बनाया जा रहा है। रोपवे की करीब 870 मीटर लंबाई तय की गई है। यह लगभग 40 करोड़ रुपए के बजट तैयार किया जाएगा। यह पहाड़ यह हरियाणा-राजस्थान के किनारे पर स्थित है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta, Youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।