Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Chaturbhuji Devi Mandir Ghaziabad: 550 साल पुराने इस मंदिर में क्यों भक्तों को बांटा जाता है माता का खजाना, जानें दर्शन से जुड़ी सभी जानकारियां

इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के जाती है। महाअष्टमी और महानवमी के मौके पर यहां विशाल भंडारे और मेले का आयोजन किया जाता है।  
Updated:- 2024-04-17, 13:50 IST
history of chaturbhuji devi mandir ghaziabad darshan

चैत्र नवरात्रि का आज 9वां दिन है। माता के इस पर्व में लोग दर्शन के लिए जगह-जगह मंदिर दर्शन का प्लान बनाते हैं। देशभर में माता के ऐसे कई मंदिर है, जिनका इतिहास सदियों पुराना है।  माना जाता है कि इन ऐतिहासिक मंदिरों में जो भी नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जाता है, माता उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाजियाबाद में स्थित माता के ऐसे खास मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां भक्तों को माता का खजाना बांटा जाता है। आप यहां वीकेंड पर माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

550 साल पुराना है माता का मंदिर 

chaturbhuji devi mandir

बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध मंदिर का इतिहास 550 साल से भी का बताया जाता है। यहां रहने वाले पुजारी का मानना है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए आते हैं, माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस मंदिर में माता बाल स्वरूप विराजमान हैं। 

इसे भी पढ़ें- बिहार के इस मंदिर का चमत्कार देख उलटे पांव भाग गए थे कई मुगल शासक

 

नवरात्रि में भक्तों पर लुटाया जाता है माता का खजाना

chaturbhuji devi mandir  nearest metro

नवरात्रि में देश के कई राज्यों से लोग यहां माता का खजाना लेने आते हैं। दरअसल, हर साल मंदिर में  9 दिनों तक शतचंडी यज्ञ करवाया जात है। अष्टमी को दिन में पंखा शोभा-यात्रा निकाली जाती है। इसके बाद रात्रि में मां का खजाना बंटता है। माना जाता है कि इस खजाने को अपने घर और कारोबार में रखने से उन्नति होती है। नवमी के दिन मंदिर में भंडारा और मेले का आयोजन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के अंतिम दिन माता के दर्शन का बनाएं प्लान, उत्तर प्रदेश में फेमस हैं ये 3 मंदिर

कैसे पहुंचे मंदिर के दर्शन के लिए 

अगर आप मेट्रो स्टेशन से माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का टर्मिनल मेट्रो स्टेशन है। 

कैसे पहुंचे- यहां आप ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा आदि के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।