Chaitra Navratri 2024 Maha Ashtami: नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल से शुरू हुआ था। माता के इस पर्व में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इस दिन लोग कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि में कई लोगों का 9 दिनों का व्रत भी होता है। वह अष्टमी के बाद अपना व्रत खोलते हैं।
इस पर्व में लोग माता के दर्शन के लिए जगह-जगह मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं। अगर आप अब तक माता के दर्शन के लिए किसी मंदिर में नहीं जा पाएं, तो कन्या पूजन के बाद कहीं दर्शन का प्लान बनाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के कुछ फेमस मंदिरों की जानकारी देंगे।
इस मंदिर का वर्णन देवी पुराण में भी देखने को मिलता है। 51 शक्तिपीठों में से एक विशालाक्षी शक्तिपीठ माता का सबसे खास शक्तिपीठ माना जाता है। यहां आपको हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेंगी। यह शक्तिपीठ वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पास स्थित है। यहां माता सती की मणिकर्णिका गिरी थी।
इसे भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि में बनाएं उत्तराखंड के इन 3 शक्तिपीठ के दर्शन का प्लान, सभी मुरादें होंगी पूरी
इस मंदिर में माना जाता है कि माता सती की निचली दाढ़ गिरी थी। नवरात्रि के दौरान आप कहीं दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको माता के शक्तिपीठ में जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दक्षिण में स्थित इन 4 शक्तिपीठों के जरूर करें दर्शन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित इस मंदिर की महिमा निराली है। यह मंदिर प्रयागराज में संगम तट पर स्थित है। यहां माता की हस्तांगुल यानी हाथ की उंगली गिरी थी। माना जाता है कि जो भी यहां पवित्र संगम में स्नान के लिए आता है, माता उनकी सभी मनोकामना पूरी करती है।
यह विडियो भी देखें
माना जाता है कि इस मंदिर में माता का वक्ष गिरा था। नवरात्री के दौरान इस मंदिर में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि आपको पैर रखने की जगह नहीं मिलती। यहां लोग माता को शिवानी के नाम से पूजते हैं। यह मंदिर उत्तर प्रदेश में माता का फेमस मंदिर है।
माना जाता है कि इस मंदिर में माता के दर्शन करने से लड़कियों को उनका मनचाहा वर मिलता है। यह मंदिर वृंदावन में भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित है। माना जाता है कि यहां माता सती का देवी के केशों का गुच्छ और चूड़ामणि गिरा था।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।