Hindu Beliefs: भंडारे में नहीं करना चाहिए भोजन, जानें कारण

Bhandare Mein Bhojan Kyu Nahi Karna Chahiye: हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। सिर्फ हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि सिख धर्म में लंगर के रूप में भंडारा रखा जाता है लेकिन मान्यता है कि भंडारे या लंगर में खाना नहीं खाना चाहिए। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।
- घर में जब भी कोई शुभ काम होता है तो लोग अक्सर उस शुभ काम के बाद भंडारा आयोजित करते हैं। ठीक ऐसे ही मंदिर या गुरुद्वारे में भी भंडारे का आयोजन किया जाता है।
- धर्म-शास्त्रों में भंडारा (क्यों किया जाता है भंडारा) करना इसलिए जरूरी माना गया है क्योंकि इससे उन लोगों को भोजन मिलता है जो प्रतिदिन अन्न की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं या जिनके पास अन्न नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: Husband Wife Sleeping: पत्नी को पति के बाईं तरफ ही क्यों सोना चाहिए?
- ऐसे लोगों को भंडारे के माध्यम से भोजन कराने से पुण्य मिलता है और घर में सकारात्मकता का वास स्थापित है। घर में सुख-समृद्धि आती है और संपन्नता हमेशा बनी रहती है।
- वहीं, अगर कोई सक्षम व्यक्ति भंडारे में भोजन करता है तो इसे अनुचित बताया गया है क्योंकि भंडारा उन लोगों के पेट भरने के लिए होता है जो निर्धन हैं और अन्न प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- ऐसे में किसी सक्षम व्यक्ति का भंडारे में जाकर भोजन करना किसी गरीब या जरूरतमंद के हिस्से को हड़पने के समान माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना उस व्यक्ति के लिए अशुभ साबित हो सकता है।
- अगर कोई सक्षम व्यक्ति भंडारे में जाकर भोजन करता है तो उसे पाप लगता है। उसके जीवन में असफलता का समय शुरू हो जाता है। उस व्यक्ति के घर में अन्न-धन की कमी आने लगती है।
यह भी पढ़ें: Chil Ke Sanket: घर की छत पर चील का मंडराना शुभ या अशुभ, जानें संकेत
- मान्यता यह भी है कि किसी सक्षम व्यक्ति के भंडारे में भोजन करने से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय) उससे रूठ जाती हैं। व्यक्ति को उसके कार्य स्थल फिर चाहे वो नौकरी हो या व्यापार अनेकों दिक्कतें आने लगती हैं।
- शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि भंडारे में भोजन करने वाले सक्षम व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा नहीं बरसती और भगवान विष्णु का साथ ऐसे व्यक्ति को नहीं मिलता है।
तो इसलिए नहीं करना चाहिए भंडारे में भोजन। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi, pinterest, twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।