आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इस जिले का इतिहास आपको देश के आजाद होने से जुड़ी कई घटनाओं की याद दिलाता है। आपको 1857 (Indian Rebellion of 1857) में हुई क्रांति के बारे में तो पता ही होगा। भले ही इस क्रांति से देश आजाद नहीं हुआ, लेकिन उस समय आजमगढ़ ऐसा जिला था, जो अंग्रेजों की गुलामी से 81 दिनों तक आजाद रहा था।
हालांकि, फिर आजमगढ़ पर कब्जा कर लिया गया था। लेकिन उस समय 81 दिनों तक गुलामी से आजाद रहना एक बहुत बड़ी बात थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आजमगढ़ के इतिहास को बखूबी दर्शाती है। यहां आप वीकेंड पर अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
क्या आपने कभी छत्तीस दरवाजों वाला मकबरा देखा है? अगर नहीं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। इसे राजा हरिवंश सिंह ने दौलत इब्राहिम खान के स्मारक के रूप में तैयार करवाया था। यह मकबरा मेहनगर में स्थित है। इसकी वास्तुकला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इस जगह का इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है। हिंदू पौराणिक दुर्वासा को भगवान शिव का रुद्र अवतार माना जाता है। आजमगढ़ में दुर्वासा, दत्तात्रेय और चंद्रमा तीनों ऋषियों के धाम हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री राम यहां वनवास के दौरान आए थे। उन्होंने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। आजमगढ़ में दुर्वासा धाम की सबसे ज्यादा मान्यता है। यहां हर दिन भक्तों की भीड़ देखी जाती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh Travel: क्या आप उत्तर प्रदेश के एकमात्र बीच के किनारे घूमना पसंद करेंगे?
View this post on Instagram
आजमगढ़ किला दिखने में भले ही खंडहर हो गया हो। लेकिन यहां वीकेंड पर लोग घूमने आते हैं। किले के आसपास ही आपको कई मंदिर भी देखने को मिलेंगे, इसलिए अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो मंदिर दर्शन करने जरूर जाएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।