Uttar Pradesh में भी हैं कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

लगभग हर किसी को पहाड़ों पर घूमना पसंद होता है। कई लोग अकेले भी कहीं ट्रिप प्लान करते हैं, तो पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन काम-काजी लोगों की समस्या होती है, ऑफिस से छुट्टी लेना। हर किसी को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती।
इसकी वजह से लोग कहीं दूर पहाड़ों का ट्रिप प्लान नहीं कर पाते। अगर आप भी अप्रैल और मई महीने में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो हिमाचल प्रदेश को कड़ी टक्कर देती है।
गोखर पहाड़ियां (Gokhar Hills)

महोबा जिले से सटे गोरखगिरि पर्वत उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां गुरु गोरखनाथ ने अपने सातवें शिष्य सिद्धि दीपक नाथ के साथ तपस्या की थी। ये जगह पिकनिक स्थल है और रॉक क्लाइम्बिंग के लिए फेमस है।
आप अपने पार्टनर के साथ यहां 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आप ग्वालियर और प्रयागराज जैसे नजदीकी शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको मात्र 3 से 4 घंटो का समय लगेगा।
- घूमने के लिए जगह- यहां आप आल्हा उदल चौक, राम कुर्द, सूरज कुर्द बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर और कोटेश्वर में शिव मंदिर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल
गोवर्धन पर्वत (Govardhan Hill)

अगर पहाड़ों का सुंदर नजारा देखना है, तो आप गोवर्धन पर्वत पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस पर्वत को गिरिराज के नाम से भी जाना जाता है। यह वृन्दावन से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप मुखारविंद, मानसी गंगा और दानघाटी जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। वृन्वावन में रहने के लिए फ्री होटल भी मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर
मणि पर्वत और सुग्रीव पर्वत
यह वही पर्वत है, जब हनुमान लक्ष्मण के घाव के लिए संजीवनी के लिए पूरा पर्वत ले जा रहे थे, तभी उसका एक हिस्सा इस स्थान पर गिरा था। मणि पर्वत के पास में ही एक और टीला स्थित है जिसे सुग्रीव पर्वत कहा जाता है। अयोध्या में स्थित यह पहाड़ी समुद्र तल से लगभग 65 फीट ऊपर है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।