One Day Trip from Alwar: राजस्थान के अलवर में रहने वाले लोग इन दिनों वीकेंड पर घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी से राहत मिले और सुंदर नजारे भी देखने को मिलें। अगर आप भी ऐसी किसी लोकेशन की खोज में हैं जहां एक ही दिन में घूमकर लौट सकें, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद होगा। आप सुबह-सुबह निकलकर शाम तक वापस आ सकती हैं। 1 से 2 दिन की ट्रिप के लिए ये जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलवर के पास की कुछ खूबसूरत जगहों की जानकारी देंगे।
अलवर से बाहर अगर आप छोटा ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो रींगस घूमने जा सकती हैं। रींगस राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। अलवर से यहां पहुंचने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन लॉन्ग ड्राइव पर जाने वाले लोगों को यह पसंद आएगा। आप बाइक से यहां घूमने जा सकती हैं। आप चाहें, तो 1 दिन रूक कर अगले दिन वापस अपने शहर आ सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Rajasthan Travel: एडवेंचर और वाइल्ड लाइफ का बेहतरीन लुत्फ उठाना है, तो राजस्थान की इन टॉप जगह घूम आएं
अलवर से आप मथुरा घूमने का प्लान भी बना सकती हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। अलवर से मथुरा लगभग 111 किमी की दूरी पर है। आप लगभग 3 घंटे में यहां पहुंच जाएंगी। अगर आप अपनी गाड़ी से या बस से जा रही हैं, फिर भी यह सफर आसान है। यहां आप पास में वृंदावन भी घूमकर आ सकती हैं। इससे अच्छी घूमने के लिए जगह और आपके लिए क्या होगी।
इसे भी पढे़ें- Romantic Places Near Mathura: मथुरा से 150 किमी के आसपास में स्थित हैं ये रोमांटिक जगहें, पार्टनर के साथ आप भी पहुंच जाएं
अलवर के लोग आगरा भी आसानी से पहुंच सकते हैं। आगरा पहुंचने के लिए आपको लगभग 167 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसमें आपको लगभग 4 घंटे का समय लग जाएगा। यहां आप वीकेंड पर घूमने का जा सकती हैं। आप शनिवार सुबह आगरा के लिए निकल जाएं और पूरा दिन बिताने के बाद रविवार को वापस आ जाएगा। आप ट्रेन, बस और अपनी गाड़ी से इस ट्रिप को आसानी से पूरा कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।