herzindagi
healthy summer vegetables

गर्मियों में आने वाली इन सब्जियों को इस तरह से करें अपनी थाली में शामिल

लौकी, कद्दू, भिंडी जैसी सब्जियां गर्मियां में खूब मिलती हैं। इन्हें आप अलग-अलग तरह से अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं, ताकि एक जैसी सब्जी रोज खाने से आपको बोरियत न महसूस हो। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-10, 14:20 IST

लौकी, कद्दू, भिंडी जैसी सब्जियां गर्मियां में खूब मिलती हैं। सीजनल सब्जियां आपको डिहाइड्रेशन से बचाती हैं और विटामिन की कमी नहीं होने देती हैं। गर्मियों में टेंपरेचर जैसे-जैसे बढ़ता है हमारे शरीर को उतनी ही सीजनल सब्जियों की आवश्यकता होती है। गर्म दिनों में आपको ऐसी सब्जियां अपनी थाली में शामिल करनी चाहिए, जो इन दिनों आसानी से उपलब्ध होती हैं और आपकी हेल्थ को लाभ पहुंचाती हैं।

लौकी और तुरई

bottle gourd in summer

लौकी और तुरई की खेती उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के खेतों में खूब होती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही यह विटामिन-बी और सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। अपनी थाली में लौकी की सब्जी को जरूर शामिल करें। आप इससे मिठाइयां बना सकते हैं। लौकी का हलवा बना सकते हैं। लौकी की सब्जी के अलावा लौकी की कचौड़ी भी खूब स्वादिष्ट होती है। लौकी का क्रीमी और मलाईदार कोफ्ता भी ट्राई किया जा सकता है।

फ्रेंच बीन्स

इस सब्जी की खेती सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिल नाडु और महाराष्ट्र में की जाती है। इसे तेलुगू में चिक्कुदु कहते हैं और तमिल में सेम। इस सब्जी को फ्राई करके पराठे के साथ खाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसका थोरन भी बनाया जा सकता है, जिसमें इसे मसाल, नारियर और करी पत्ते के साथ भूना जाता है। नूडल्स और मोमोज में भी भुनी हुई फ्रेंच बीन्स का उपयोग होता है। फ्राइड राइस में भी बीन्स को बाकी सब्जियों के साथ भूनकर खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बीन्स बनाते समय इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

भिंडी

कुरकुरी भिंडी की सब्जी, रोटी और दही... परफेक्ट मील है। यह कई लोगों की पसंदीदा सब्जी है और इसका सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह भी पाचन के लिए अच्छी है। आप भिंडी को कई तरह से बना सकते हैं। इसे प्याज के साथ पकाकर सब्जी तैयार करें। बेसन में लपेटकर इसे कुरकुरी बनावट दे सकते हैं। दही के साथ इसे पकाकर दही भिंडी जैसी मसालेदार और चटपटी डिश तैयार की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बैंगन से भरता ही नहीं, बनाई जा सकती हैं ये चार डिशेज भी

बैंगन

बैंगनी की खेती सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में होती है। यह खनिजों और विटामिन्टस से भरपूर होती है। ऐसा कहते हैं कि बैंगन आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। यह एक वर्सेटाइल सब्जी है, जिससे अचार से लेकर पकोड़े तक तैयार किए जाते हैं। बंगाल में तो बैंगन का भाजा बहुत पसंद किया जाता है। लिट्टी और चोखे में चोखा आलू और बैंगन को मैश करके ही तैयार किया जाता है। इसकी टमाटर प्याज के साथ तैयार सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

कद्दू

pumpkin in summer

कद्दू हो या पेठा, इनका सेवन भी गर्मियों में किया जाना चाहिए। यह सब्जी कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में खूब फलती-फूलती है। कद्दू को कई तरह से अपनी थाली में शामिल किया जा सकता है। खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी और पूड़ी तो कई इवेंट के मेन्यू में शामिल होती है। आप इसके मीठे गूदे से हलवा भी तैयार कर सकते हैं। वहीं, इसे टमाटर के साथ पकाकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं।

टमाटर

इसे गोलभाजी भी कहा जाता है और महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब जैसे क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है। वे विटामिन सी, के और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। भारतीय खाना पकाने में टमाटर का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। ग्रेवी से लेकर चटनी बनाने में टमाटर का उपयोग होता है। यह करी, सॉस और चटनी में अम्लता लाते हैं। आप इसे सलाद में शामिल कर सकते हैं। टमाटर की चटनी बना सकते हैं। 

इसके अलावा करेला, चचींडा, परवल, टिंडे आदि जैसी सब्जियों का सेवन करें। इन्हें अपनी थाली में जरूर शामिल करें और स्वस्थ रहें। 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

Image credit: Freepik

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।