Healthy Millet Cookies: क्रिसमस पर बनाएं टेस्टी मिलेट बिस्किट, मैदा और शुगर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Healthy Millet Cookies Recipe
बाजार में मिलने वाले कुकीज और बिस्किट में मैदा और शुगर होती है। कुकीज और बिस्किट में होने वाला मैदा ज्यादा मात्रा में खाने पर सेहत के लिए भारी हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी बिना मैदा, सफेद चीनी और चाशनी के घर पर हेल्दी मिलेट्स वाली कुकीज तैयार करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज इस लेख में हम आपको कुछ हेल्दी चीजों से बने कुकीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।
घर पर बनाएं हेल्दी मिलेट कुकीज
गुड़, खजूर या शहद जैसी चीजों से तैयार किए गए मिलेट बिस्किट न सिर्फ स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि अपनी सामग्री की वजह से अच्छा विकल्प माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का सही तरीका।
Image Credit: Magnific
हेल्दी मिलेट कुकीज बनाने के लिए सामग्री
कुकीज बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे -
- मिलेट आटा (जिसमें रागी, ज्वार या बाजरा मिक्स हो) और ओट्स
- गुड़, खजूर या शहद
- घी या मक्खन, बादाम और ड्राई फ्रूट्स
- दालचीनी पाउडर,
- इलायची और वैनिला एसेंस
- बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा
- आधा कप दूध
घर पर हेल्दी मिलेट कुकीज बनाने का तरीका
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर मिलेट कुकीज बना सकती हैं। जैसे -
- कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करें।
- इसके लिए घी या मक्खन और गुड़ को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें मिलेट आटा, ओट्स, बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा और मसाले डालकर हल्के हाथ से नरम आटा तैयार कर लें।
- जरूरत लगने पर इसमें खजूर, ड्राई फ्रूट्स, वैनिला एसेंस और थोड़ा दूध भी मिला सकती हैं।
- तैयार किए गए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बिस्किट या कुकीज जैसा शेप दे दें।
बिस्किट बेक करने के तरीके
- बिस्किट बेक करने के लिए बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं।
- अब सभी कुकीज को इसके ऊपर रख दें।
- ओवन को कुछ देर पहले ही प्रीहीट कर लें।
- अब कुकीज को तय समय व तापमान पर बेक कर लें।
- जब कुकीज अच्छी तरह बेक हो जाएं, तो बाहर निकालने के बाद इन्हें कुछ देर जाली या प्लेट पर ठंडा होने दें, ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं।
Image Credit: MAGNIFIC
यह भी पढ़ें- खुले पैकेट के कारण सॉगी हो गए हैं बिस्किट्स? बस ये 3 तरीके बनाएंगे फिर से क्रिस्पी
घर पर हेल्दी कुकीज बनाते समय न करें ये गलतियां
अगर आप घर पर हेल्दी कुकीज बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें और गलतियों से बचे। जैसे -
- मिलेट का आटा कई बार ज्यादा सूखा या भुरभुरा हो सकता है, इसलिए आटे को संभालकर बनाएं और धीमी या मध्यम आंच पर ही बेक करें, नहीं तो कुकीज जल सकती हैं।
- सफेद चीनी के बजाय आप गुड़, खजूर या शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें संतुलित मात्रा में लेना बेहतर रहता है।
- कुकीज पूरी तरह ठंडी हो जाएं, उसके बाद ही इन्हें ट्रे या प्लेट से हटाएं और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
यह भी पढ़ें- बच्चों की छोटी-छोटी भूख के लिए बेस्ट हैं स्नैक्स, नाचोज और बिस्किट की ये रेसिपीज; ऐसे करें मिनटों में तैयार
निष्कर्ष: क्रिसमस पर अगर आप भी बच्चों या घर के सदस्यों के लिए कुकीज बनाना चाहती हैं, तो बिना मैदे वाले हेल्दी कुकीज कम समय में घर पर बना सकती हैं। गुड़, खजूर और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों का इस्तेमाल करके इन्हें बनाना बहुत आसान है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
- मिलेट बिस्किट बेक करते समय वे टूटें या बिखरें नहीं, इसके लिए क्या करें?
- डो में पर्याप्त फैट/बाइंडिंग रखें, बहुत ज्यादा न दबाएं और बेक होने के बाद ठंडा होने का समय जरूर दें।
- क्या बिना ओवन के भी ये कुकीज बनाई जा सकती हैं?
- कई लोग भारी तले की कड़ाही या कुकर में नमक या स्टैंड रखकर ढककर भी धीमी आंच पर बेक करते हैं, बस समय और आंच का ध्यान रखना जरूरी है।
- क्या बच्चे भी क्रिसमस पर ये मिलेट कुकीज खा सकते हैं?
- हां, बिना मैदा और रिफाइंड शुगर के बने ये बिस्किट बच्चों के स्नैक या गिफ्ट बॉक्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।