वीकेंड पर कुछ खाना है अलग तो घर पर 15 मिनट में बनायें फ्रूट क्रीम चाट

गर्मी की मुश्किल का अंदाजा वीकेंड के दिनों में ज्यादा लगता है। क्योंकि वीकेंड पर हम पहले तो घर का पूरा काम करते हैं और फिर कपड़े धोते हैं। ऐसे में पूरा वीकेंड काम करने में और पसीना बहाने में निकल जाता है। ऐसे में गर्मी की इस गर्माहट को खत्म करने के लिए फ्रूट क्रीम चाट बेस्ट ऑप्शन है।
फलों की चाट
फ्रूट क्रीम चाट एक तरह से फलों की चाट है जिसमें टेस्ट के लिए ऊपर से क्रीम और रूह अफ्ज़ा जैसी चीजों को मिलाया जाता है। सबसे अच्छी बात है कि यह हर किसी को पसंद आती है और यह हेल्दी होती है। तो अगर इस आने वाले वीकेंड पर आपके पास भी घर पर बहुत काम है तो इस तरह से 15 मिनट में फ्रूट क्रीम चाट बनाइए। यह हर किसी को पसंद आएगी।
फ्रूट क्रीम चाट ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों को सर्व किया जा सकता है: 4
- बनाने में लगने वाला टाइम : 15 मिनट
- डिफिकल्टी : मीडियम
Read More: खट्टे-मीठे आम से घर पर इस तरह से बनाएं मेवा मिलाकर स्पेशल लड्डू
आवश्यक सामग्री :

Read More: गर्मियों में नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या अगर पिएंगी ये डिटॉक्स सूप
फ्रूट क्रीम चाट बनाने की विधि

- ठंडी-ठंडी और टेस्टी फ्रूट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम/मलाई में शक्कर डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद सेब को धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसी तरह केला और आम को छील कर इनके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इसी तरह से संतरा को भी छील कर उसकी फांकें अलग-अलग कर लें और फिर हर फांक के ऊपर की लेयर हटाकर उसके बीज निकाल दें।
- इसी के साथ अंगूर को भी धोलें और उसे दो-दो टुकड़ों में काट लें।
- काजू का गार्निश कर लें और किशमिश के डंठल निकाल लें।
- अब इन सारे फलों और मेवों को क्रीम में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इसमें अपने टेस्ट के अनुसार एक-दो चम्मच रूह अफ्ज़ा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- आपकी फ्रूट क्रीम चाट तैयार है।
- आप इसे सर्व कर स्वाद लेकर खा सकती हैं।
इस तरह से फल लें
फ्रूट चाट का हेल्दी बनाने के लिए मौसमी फलों को इस्तेमाल करें। इससे आफको फल सस्ते में भी मिल जाएंगे और ये हेल्दी भी रहेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।