Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

मीठा खाने का करें मन तो जरूर खाएं फ्रूट क्रीम

कुछ लेडीज़ को मीठा तो पसंद आता है लेकिन मिठाई के अलावा कुछ नया वो मार्केट्स में सर्च करती रहती हैं। अगर आप भी उन लेडीज़ में से एक हैं जिन्हें मीठा तो पसंद है लेकिन वो ही गुलाब जामुन और हलवे से मन भर चुका है तो फ्रूट क्रीम की रेसिपी आप ही के लिए हैं।
Updated:- 2018-10-30, 13:39 IST
fruit cream recipe

अगर कुछ मीठा खाने का मन करें तो घर में ही बनाइए हेल्दी फ्रूट्स से बनी फ्रूट क्रीम। 

कुछ लेडीज़ को मीठा तो पसंद आता है लेकिन मिठाई के अलावा कुछ नया वो मार्केट्स में सर्च करती रहती हैं। अगर आप भी उन लेडीज़ में से एक हैं जिन्हें मीठा तो पसंद है लेकिन वो ही गुलाब जामुन और हलवे से मन भर चुका है तो फ्रूट क्रीम की रेसिपी आप ही के लिए हैं। 

इस वीकेंड अपने घर में जरूर ट्राई करें फ्रूट क्रीम की रेसिपी। 

fruit cream recipe inside

क्या-क्या चाहिए फ्रूट क़्रीम बनाने के लिए? 

  • हैवी क्रीम: 2 कप 
  • पाउडर चीनी: 70 ग्राम 
  • एक सेब 
  • एक पका आम 
  • एक आलू बुखारा 
  • एक अनार 
  • थोड़े से काजू 
  • थोड़े से बादाम 
  • थोड़ी सी किशमिश 

fruit cream recipe inside

ऐसे बनती हैं फ्रूट क्रीम 

  • सबसे पहले क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए। जब आपको क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए। 
  • इसके बाद इसमें चीनी पाउडर डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि चीनी पूरी तरह घूल जाएं। 
  • अब सेब और आम को धो लीजिए और इन्हें छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। 
  • अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए। बादाम और काजू को छोटे-छोटे काट लीजिए और किशमिश की डंठल तोड़कर उसे कपड़े से पोंछ लीजिए। 
  • अब कटे हुए फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिए। 
  • लास्ट में अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए। 
  • अब आपकी फ्रूट क्रीम तैयार है। अब फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद फ्रूट क्रीम को फ्रिज से निकालिए। अब आप ठंडी-ठंडी फ्रूट क्रीम को सर्व कीजिए। 
  • अगर आप इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह भी खा सकती हैं। 

Tips 

फ्रूट क्रीम बनाने के लिए आप किसी भी अपने मन पसन्द फ्रूट का यूज़ कर सकती हैं। 

आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी क्रीम फैंट सकती हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है। 

 फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकती हैं। 

चीनी अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।