खट्टे-मीठे आम से घर पर इस तरह से बनाएं मेवा मिलाकर स्पेशल लड्डू

खट्टे-मीठे आम तो हर किसी को पसंद होते हैं। हो भी क्यों ना... इसे खाकर मुंह का पूरा टेस्ट चेंज हो जाता है और पूरा मूड अच्छा हो जाता है। इसलिए तो लोग इसे जरूर खरीदते हैं। लेकिन खरीदने की जरूरत ही क्यों... जब आप इसे घर पर बना सकती हैं। वैसे भी आज के जमाने में घर पर ही मिठाई बनाना अच्छा होता है। क्योंकि अब तो हर चीज में मिलावट होती है और वे हेल्दी भी नहीं होते हैं।
इसलिए जब भी मिठाई की बात हो तो घर में उसे बनाकर खाना चाहिए। क्योंकि मिठाई एक ऐसी चीज है जो खाने के अंत में खाई जाती है और पूरे लंच व डिनर के मजे को दोगुना कर देती है। वहीं अगर मिठाई का स्वाद अच्छा नहीं हुआ या फिर मिठाई खराब हुई तो पूरे लंच और डिनर का ही स्वाद बिगड़ जाएगा।
तो ये स्वाद ना बिगड़े, इसलिए हम घर पर ही यह मिठाई बनाएंगे। इसे बनाने की ये रही रेसिपी।
जरूरी चीजें
- पके आम का पल्प- 1 कप (2 आम- 600 ग्राम)
- चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
- बादाम- 1/2 कप (60 ग्राम- दरदरे कुटे हुए)
- काजू- 1 कप (120 ग्राम- दरदरे कुटे हुए)
- खरबूजे के बीज- 1/2 कप (50 ग्राम)
- नारियल- 1/2 कप (30 ग्राम- कद्दूकस किया हुआ)
- घी- 1 से 2 टेबल स्पून
- इलायची - 5 से 6 (दरदरी कुटी हुई)
Read More: मिल्क पाउडर से केदारनाथ में ऐसे बनती है नारियल की बर्फी
इस तरह से बनाएं
- लड्डू बनाने के लिए गैस पर पैन रखें और उसमें 1/2 छोटा चम्मच घी डालें। घी जब पिघल जाए तो उसमें खरबूजे के बीज डालें और उसे हल्का सा रंग बदलने तक भूनें। जब बी का रंग ब्राउन हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लीजिए।
- इसी तरह काजू-बादाम को भी घी में भून लीजिए। जब इन काजू-बादाम का रंग बदलने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसे प्लेट में निकालकर रख लीजिए।
- इसी तरह नारियल को भी भून कर प्लेट में निकाल लीजिए।
Read More: इस गर्मी मीठा खाने का हो मन तो घर में बनाएं आम की खीर
- अब पैन में आम का पल्प और चीनी डाल दीजिए। इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहिए जिससे कि ये गाढ़ा हो जाए। पेस्ट सैट होने वाली कन्सिस्टेन्सी का पकाकर तैयार करना है। पेस्ट को चम्मच में लेकर नीचे गिराएं। अगर यह नहीं गिर रहा है तो आपका गाढ़ा पेस्ट तैयार है।
- अब इसमें भूने हुए मेवे डाल दीजिए। इसको अच्छे से मिलाते हुए 2 से 3 तक पकाइए।
- जब यह अच्छी तरह से मिल जाए तो इसे प्लेट में निकाल लीजिए।
- अब इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दीजिए। फिर हाथों में हल्का घी लगाइए और थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल-गोल करके लड्डू बनाते हुए प्लेट में रखते जाइए। अब लड्डूओं को कद्दूकस किए नारियल से लपेट दीजिए।
- आपके लड्डू तैयार हैं। इसे आप फ्रिज में रखकर 1 महीने तक खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।