झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी पुदीना पराठा, जानें विधि

गर्मियों के मौसम में किचन में जाने का किसी भी महिला का मन नहीं होता है। जाहिर है, गर्मी में रहना किसे पसंद होगा। लेकिन घरवालों के लिए खाना और नाश्ता तो रोज बनाना ही पड़ता है, ऐसे में खाने में क्या बनना है यह तो फिर भी प्लान करना आसान होता है मगर नाश्ते में क्या बनाया जाए, इस पर सोचने में ही काफी समय व्यर्थ हो जाता है।
गर्मियों के मौसम में टेस्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट आइटम में विकल्प कम नहीं हैं, मगर सबसे आसान होता है पराठा बनाना। तो आज हम आपको समर स्पेशल पुदीने का पराठा बनाना सिखाएंगे।
पुदीना पराठा Recipe Card
आसान स्टेप्स में सीखें पुदीना पराठा बनाना।
Ingredients
- 200 ग्राम गेहूं का आटा
- 2 बड़े चम्मच पुदीना मसाला
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- पराठा सेकने के लिए जरूरत अनुसार तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको घर पर ही पुदीने का मसाला तैयार करना है, जो बनाना बहुत ही आसान है।
- Step 2:
अब आप प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- Step 3:
एक परात में आटा लें और उसमें पुदीना मसाला डालें, साथ ही कटी मिर्च, लहसुन और प्याज भी मिलाएं।
- Step 4:
आटे को हल्का ढीला गूंथ लें और फिर पराठे के लिए लोई तैयार करें।
- Step 5:
अब आप पराठा सेक लें और फिर उसे हरी चटनी या फिर आम के अचार के साथ गरम-गरम परोसें। इस रेसिपी को शेयर और लाइक करें, साथ ही और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
इसे जरूर पढ़ें: सादे पराठे में लगाकर खाएं ये खास मसाला, सीखें आसान विधि
विधि
- सबसे पहले आपको घर पर ही पुदीना मसाला तैयार करना है। आप पहले से ही पुदीना मसाला तैयार करके रखती हैं तो पराठे बहुत जल्दी बन कर तैयार हो जाएंगे।
- पुदीना मसाला तैयार करने के लिए आपको 3 बड़े चम्मच सूखा पुदीने की पत्ती का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 बड़ चम्मच अमचूर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सफेद नमक, 1 छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1 चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर लेना है और सभी को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करना है।
- अब एक परात में आटा लें और उसमें पुदीना मसाला मिक्स कर लें। इसके साथ ही इसमें हरी मिर्च और लहसुन-प्याज कटा हुआ डालें। फिर पानी की मदद से आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप 5 मिनट के लिए आटे को सेट होने के लिए रख दें और फिर पराठे के लिए लोई तैयार करें।
- अब आप पराठा तवे पर सेक कर, चटनी या अचार (अचार जो बढ़ाएंगे खाने का स्वाद) के साथ उसे परोसें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।