10 दिवसीय गणेशोत्सव का त्यौहार देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी देवा के प्रति लोगों का प्यार देखने लायक है। बप्पा का हर 1 दिन लोगों के लिए काफी खास है।
28 सितंबर वह दिन होगा, जब भक्तों को बप्पा को विदा करना होगा। वैसे तो विसर्जन 10 दिनों बाद किया जाता है। लेकिन कई लोग हैं जो गणेश चतुर्थी के डेढ़ दिन होने के बाद, 3 दिन या फिर 5 दिन के बाद विदा कर देते हैं।
अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और आप भी बप्पा के विसर्जन के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। क्योंकि सरकार द्वारा कई ऐसी जगहें हैं, जहां विसर्जन पर रोक लगाई गई है। बढ़ते जल प्रदूषण के चलते यह फैसला लिया गया है।
साल 2019 में यमुना में मूर्ति विसर्जन पर बैन लगाया गया था। यदि आप भूल से भी यहां मूर्ति विसर्जित करते हैं, तो आपको 50 हजार का जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही आपको 6 साल की सजा भी हो सकती है।
कहां कर सकते हैं गणपति विसर्जन (Where Can I immerse Ganesh Idol)
देखा जाए तो कुछ समय से काफी संख्या में निजी समितियां गणेश पंडाल के साथ-साथ विसर्जन की भी व्यवस्था कर रही हैं। वह पंडाल स्थल के आसपास ही टबों आदि में विसर्जन की तैयारी करते हैं। (गणेश चतुर्थी' को घूमकर आएं सबसे खूबसूरत जगहें)
इसे भी पढ़ें-Ganpanti Visarjan Kab Hai 2023: इस तिथि पर करें गणपति का विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और विधि
नोएडा में कहां कर सकते हैं विसर्जन (Ganesh Visarjan Locations In Noida)

हरौला सेक्टर-5 में महिला पार्क (Women Park In Harola Sector-5)- यहां विसर्जन के लिए एक स्पेशल अलग से तालाब का निर्माण किया गया है। (भगवान गणेश मंत्र)
इसके सिवा नोएडा विभाग द्वारा द्वारा सेक्टर-46 में रामलीला मैदान, तिकोना पार्क सेक्टर 121 , सेक्टर 78- नोएडा हाइड पार्क सोसाइटी, सेक्टर 120-प्रतीक लोरियल के पास आप विसर्जन के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें नोएडा के सबसे प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन
दिल्ली में कहां कर सकते हैं विसर्जन (Ganesh Visarjan Locations In Delhi)
जल प्रदूषण को ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 151 जगहें निर्धारित की गई है। इसके लिए निजी एजेंसियों की सहायता से जगह-जगह तालाब का निर्माण किया गया है।
जिसमें नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए 12, वेस्ट दिल्ली की 20, साउथ दिल्ली की 12 जगहों पर, साउथ ईस्ट दिल्ली की 10, सेंट्रल दिल्ली की 12, नई दिल्ली की 17, नॉर्थ दिल्ली की 6 और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लिए कुल 18 तालाबों का निर्माण किया गया है।
यह आर्टिफिशियल तालाब विसर्जन के बाद हटा दिए जाते हैं। इसी तरह के तालाब छठ पूजा में महिलाओं के लिए तैयार होते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।Image Crediy-Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों