Ganesh Chaturthi Celebrations 2023: परिवार के साथ 'गणेश चतुर्थी' को बनाएं खास, घूमकर आएं ये सबसे खूबसूरत जगहें

Destinations to Celebrate Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 से शुरू हो रही है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का त्यौहार हर साल देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग इस उत्सव में घर में गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना करते हैं और हर दिन उनकी पूजा करते हैं। इस बार गणेशोत्सव का त्योहार 19 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा।
आज हम आपको बप्पा के ऐसे चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं, जहां एक बार जाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। माना जाता है कि गणेशोत्सव में इन मंदिरों में जाकर भगवान गणेश के दर्शन करना काफी लाभकारी होता है।
दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे (Dagdusheth Halwai Ganpati Temple, Pune)

दगडूशेठ हलवाई मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां हर साल एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आते हैं। गणेश उत्सव के दौरान इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती है। माना जाता है कि मंदिर की स्थापना 1893 में दगडूशेठ नाम के हलवाई ने की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह एक अमीर व्यापारी बन गया। इसलिए इस मंदिर का नाम उसी व्यापारी के नाम से दगडूशेठ जाना जाने लगा। (श्री गणेश के मंत्र)
इसे भी पढ़ें- बिष्णुपुर के इन मंदिरों के अवश्य करें दर्शन
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (Siddhi-Vinayak Mandir- Mumbai)

10 दिवसीय गणेशोत्सव में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। यह मंदिर दुनियाभर में काफी फेमस है। इस मंदिर की यह मान्यता है कि यहां जो भी कोई भक्त दर्शन के लिए आता है, उसकी मनोकामना तुरंत पूरी हो जाती है। बप्पा के इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान की सूड़ दाईं तरफ मुड़ी हुई है। कहा जाता है ऐसी मूर्ति वाले गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके सिवा गणेश चतुर्थी का त्यौहार मुंबई में बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। गणेश विसर्जन और स्थापना के दिन सड़कों पर ऐसी भीड़ जमा हो जाती है, जो देखने लायक होती है।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
कनिपकम विनायक मंदिर, चित्तूर (Kanipakam Vinayaka Temple, Chittoor)

आंध्रप्रदेश में स्थित इस मंदिर के चमत्कार की कहानी काफी पुरानी है। माना जा रहा है कि इस मंदिर में रखी भगवान की प्रतिमा का आकार लगातार बढ़ रहा है। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि यहां जो भी कोई आता है, भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। (घर में इस दिशा में रखें गणपति बप्पा की मुर्ति)
अगर आप भी भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा रखते हैं, तो आपको एक बार इन मंदिरों को दर्शन करने के लिए जरूर जाना चाहिए। साथ ही, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा है, हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।