fun places in ayodhya for kids

क्या अयोध्या में बच्चों को इन जगहों पर घुमाने लेकर गए हैं? अगर नहीं तो वीकेंड पर जाएं

बच्चों को रोजमर्रा के स्कूल, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से ब्रेक चाहिए होता है। इसलिए वह वीकेंड पर अपने माता-पिता से कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 17:06 IST

बच्चों को यात्रा के दौरान खेल, नए खाने का स्वाद लेना, जानवरों को देखना या पार्क में घूमना बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं , जहां उन्हें घंटो तक खेलने का मौका मिले। ऐसा तभी होगा, जब माता-पिता उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएंगे। घूमने से बच्चों में नई ऊर्जा आती है, फुर्तीले होते हैं और ताजगी महसूस करते हैं।

इसलिए माता-पिता के लिए भी यह जरूरी है कि वह उन्हें समय-समय पर कहीं घुमाने लेकर जाएं। इससे आपका बच्चों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्री राम की नगरी अयोध्या में बच्चों के घूमने के लिए कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे।

तुलसी उद्यान

fun places in ayodhya for kids

अगर आप अयोध्या में बच्चों के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो तुलसी उद्यान जा सकते हैं। अयोध्या का तुलसी उद्यान पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र है। पहले इसे विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। अगर आप वीकेंड बच्चों को किसी अलग जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। तुलसी उद्यान दिखने में एक सुदर जगह है, जहां आपको बड़ा सा कमल भी देखने को मिलेगा।

  • लोकेशन- आर634+वीवी2, अयोध्या - फैजाबाद रोड, तुलसी नगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • समय- सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक

इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में घूमने की है प्लानिंग, तो इन वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज को करें एक्सप्लोर

श्री लक्ष्मण किला

बच्चों को घुमाने के लिए आप श्री लक्ष्मण किला भी ले जा सकते हैं। वीकेंड पर बच्चों को यहां आना अच्छा लगेगा। यह जगह केवल बच्चों को ही बल्कि माता-पिता को भी पसंद आएगी। यह किला मां सरयू नदी जे किनारे है। यह बहुत ही विशाल है और अंदर भगवान की मूर्तियां भी हैं। यहां भोजन भी दिया जाता है, इसलिए आप परिवार के साथ यहां प्रसाद ग्रहण करने भी आ सकते हैं। .नदी के किनारे बसा होने की वजह से यहां से सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यह बच्चों के साथ भी घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

अयोध्या में पैराग्लाइडिंग

fun places in ayodhya for kid

आप अयोध्या में पैराग्लाइडिंग का नजारा भी देखने जा सकते हैं। सरयू तट के बालू घाट के इलाकों का सुंदर नजारा आप ऊंचाई से देख सकते हैं। ध्यान रखें कि छोटे बच्चों को उसमें बैठने की इजाजत नहीं है। इसमें उम्र सीमा तय की गई है। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए शहर में तरह-तरह की एक्टिविटी की शुरुआत की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, शाम के समय जाएं पूरे परिवार के साथ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।