लखनऊ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, शाम के समय जाएं पूरे परिवार के साथ

उत्तर प्रदेश के लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह शहर अपने अच्छे व्यवहार, अतिथि सत्कार, संस्कृति, धार्मिक स्थलों और खान-पान के लिए पूरे देश में फेमस है। यहां आपको आकर्षक मनोरंजन स्थल और ब्रिटिश काल की शानदार इमारतें पूरे शहर में फैली हुई नजर आएंगी।
आप बड़ा इमामबाड़ा को देख सकते हैं, जो आसफी इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह लखनऊ की सबसे खास इमारत में से एक है। लखनऊ घूमने आने वाले लोगों को यहां यात्रा के लिए कई जगहें मिल जाएंगे, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह बच्चों के लिए खास है। अक्सर बच्चे अपने परिवार के साथ वीकेंड पर शाम के समय कहीं घूमने जाना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आपके बच्चों को जाना पसंद आएगा।
लखनऊ घंटाघर का म्यूजिकल फाउंटेन शो

लखनऊ में शाम के समय इससे ज्यादा खूबसूरत आपको और कहीं नहीं देखने को मिल सकती। फाउंटेन के झरनों के साथ संगीत का मिलन वाकई आपकी नजर नहीं हटने देगा। इसे देखते हुए आप अपनी पलकें भी नहीं झपकाना चाहेंगे कि कहीं कोई खूबसूरती आपके आखों से छूट न जाएं। बच्चे इस शो को खूब पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
- समय - हर दिन शाम 7:30 बजे आप यह शो देखने आ सकते हैं।
- लोकेशन- आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो या कैब करके आ सकते हैं। इसे देखने के लिए आपको लखनऊ घंटाघर आना होगा।
- यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Lucknow Trip: बड़ा इमामबाड़ा के पास इन चीजों को एक्सप्लोर करना न भूलें
बच्चों के साथ जाएं मछलियां देखने (Ganga Aquarium)

- नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज संस्थान मछलियों के संरछण का काम करता है।
- आप यहां बच्चों के साथ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आ सकता है। 4 बजे के बाद टिकट नहीं मिलेगी।
- बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 25 रुपये है और वयस्कों के लिए 30 रुपये।
- आपको कई रंगों की तरह-तरह की मछलियां देखने को मिलेंगी।
- स्कूल ग्रुप के साथ आने वाले बच्चों के लिए टिकट प्राइस 10 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बनाएं बच्चों के साथ Waterpark में मस्ती करने का प्लान, जानें टिकट प्राइस से लेकर सभी जानकारियां
गोमती रिवरफ्रंट पार्क

अगर बच्चों के सात शाम से रात तक समय बिताना चाहते हैं, तो गोमती रिवरफ्रंट पार्क जा सकते हैं। यह जगह भी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। नदी के ऊपर बने पुल से एक खूबसूरत नजारा आपको देखने को मिलेगा, जो वाकई आपकी शाम को हसीन बना देगा। पानी के पास में स्थित पार्क में बच्चों घंटों तक खेल सकते हैं। गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ किड्स प्ले जोन सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड लखनऊ द्वारा विकसित किया गया था। यहां बच्चों के लिए तरह-तरह के झुले भी हैं।
- समय- रात 10 बजे तक आप यहां बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।