नवाबों के शहर लखनऊ की यात्रा करने जा रहे कपल्स, रात में भी यहां घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश करते हैं। दिन में तो यहां घूमने के लिए आपको बहुत जगहें मिल जाएंगी, लेकिन क्या रात में घूम पाएंगे? इससे जुड़े सवाल हर पर्यटक के मन में आते हैं।
विविध संस्कृतियां और परंपराओं को देखने के लिए यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, लेकिन रात में घूमने के लिए वह अच्छी जगहों का पता नहीं लगा पाते। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ खास लोकेशन की जानकारी लेकर आएं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
अगर आप पार्टनर के साथ रात में घूमने जाना चाहते हैं, तो इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती। आपको लखनऊ में बहुत सारे अच्छे क्लब और बार मिल जाएंगे। अगर आपको पूरी रात मस्ती करनी है, तो आप अपने ट्रिप में एक दिन यहां घूमने जाने का प्लान बना लें।
इसे भी पढ़ें- जानिए Lucknow शहर की 5 खास बातें
अगर आपको रात में टिमटिमाते तारों की तरह लखनऊ की खूबसूरती देखनी है, तो आप अपने पार्टनर के साथ टॉप रूफ रेस्टोरेंट जाने का प्लान बना सकते हैं। लखनऊ में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां रात में ऊंचाई पर घंटों बैठने का मजा अलग ही आता है। सुकुन भरे गाने, खुला आसमान और लखनऊ की खूबसूरती वाकई आपका मन मोह लेगी।
इसे भी पढ़ें- ये हैं लखनऊ की फेमस मस्जिदें, ईद के मौके पर आप भी करें दीदार
अगर पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह जाना है, जहां आपको भीड़ भी ज्यादा मिले और कोई आपको घूरे भी नहीं, तो ये जगह आपको पसंद आएगी। यहां की मार्केट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है। इसके बाद आप यहां नाइट मूवी शो देखने का प्लान बना सकते हैं। यहां शॉपिंग करने के साथ-साथ आप लखनऊ फेमस फूड का भी मजा उठा सकते हैं। यह लखनऊ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको लखनऊ में रात में मस्ती करनी है, तो पार्टनर के साथ किसी अच्छे मॉल में मूवी नाइट का प्लान बना लें। क्योंकि यहां रात में मॉल में आपको बहुत कपल्स मिलेंगे। इसलिए आपको अकेला फील नहीं होगा। इसके अलावा मूवी शुरू होने से पहले आप मॉल में घूम भी सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।