दिल्ली से वीकेंड पर घूमने के लिए अगर आप कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको आस-पास की जगहों पर जाना चाहिए। आस-पास की जगहों पर घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि बच्चों को लंबी दूरी की यात्रा करना भी पसंद आएगा। इन जगहों पर आप एक दिन में ही घूमकर वापस आ जाएंगे, इसलिए आपको लंबे सफर की चिंता भी नहीं रहेगी। इस समय बच्चों का समर वेकेशन चल रहा है। ऐसे कई लोग हैं, जो इस समय समर वेकेशन में कहीं घूमने नहीं जा रहे हैं। अगर आप दिल्ली में है, तो आस-पास की जगहों पर ही बच्चों को वीकेंड पर घुमाने का प्लान बना सकते हैं।
दिल्ली के आस-पास बच्चों के साथ घूमने के लिए जगह
वर्ल्ड स्ट्रीट- दिल्ली से वर्ल्ड स्ट्रीट की दूरी लगभग 60 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। यह चहल-पहल वाली जगह और यहां पहुंचने का रास्ता भी अच्छा है। वर्ल्ड स्ट्रीट फरीदाबाद में स्थित है, जहां का नजारा आपको सीपी की तरह लगेगा। लेकिन बच्चों के लिए यहां एक से एक खेलने की चीजें आपको मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां खेलने की चीजों का प्राइस सस्ता है।
वेद वन पार्क
बच्चों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगह में से एक वेद वन पार्क भी है। वेद वन पार्क एक ऐसी जगह है, जहां आपको घूमने-फिरने और समय बिताने के लिए अच्छी जगहें मिल जाएंगी। अगर आप शाम के समय यहां जाते हैं, तो आपको लाइट शो देखने का भी मौका मिल जाएगा। इसके साथ ही वेद वन पार्क में फव्वारे भी लगे हुए हैं, जो इस जगह की खूबसूरती बढ़ाते हैं। दिल्ली से वेद वन पार्क लगभग 25 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें-बच्चों के साथ मसूरी घूमने जा रही हैं, तो इन फन प्लेसिस पर उन्हें जरूर लेकर जाएं
लेपर्ड ट्रेल
बच्चों के साथ घूमने के लिए आप लियोपार्ड ट्रेल भी जा सकते हैं। क्योंकि, यहां बच्चों के लिए तरह-तरह की एक्टिविटी और खेल भी खेले जाते हैं। लोग दूर-दूर से यहां घूमने के लिए आते हैं। यह जगह गुरुग्राम में स्थित है और इसमें आपको यात्रा में परेशानी नहीं होने वाली है। यहां तक पहुंचने की सड़क चौड़ी और अच्छी है। यह अरावली पहाड़ों के बीच स्थित एक सुंदर जगह है, जहां बच्चों के साथ वीकेंड बनाना यादगार होगा। दिल्ली से लेपर्ड ट्रेल की दूरी लगभग 58 किमी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों