गुरुग्राम में भी ऐसी कई जगहें है, जहां जाने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ हर वीकेंड घूमने का प्लान बनाएंगे, रोमांटिक जगहें कपल्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, उदाहरण के लिए आप दिल्ली की सीपी ले सकती हैं, यह ऐसी जगह है, जहां आपको ज्यादा कपल्स ही नजर आते हैं। सीपी एक चहल-पहल वाली जगह है, जहां रात भर आपको लोग देखने को मिल जाएंगे। कपल्स हमेशा ऐसी ही जगहों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें टोकने वाले या घूरने वाले लोग न हो। ऐसी जगह पर उन्हें सुरक्षित और सुकून फील होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुरुग्राम की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जानकारी देंगे।
साइबर हब
साइबर हब ऐसी जगह है, जहां दिल्ली से भी लोग स्पेशल घूमने आते हैं। इस जगह की वाइब ही इतनी अच्छी है कि कब आपका घंटों समय बीत जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। एक से एक रेस्टोरेंट और एक से एक बार आपको यहां देखने को मिलते हैं। दिल्ली सीपी के जैसी चहल-पहल आपको यहां भी देखने को मिलेगी। यहां की सड़कों पर गाड़ी चलाना भी एक खूबसूरत अहसास होता है, क्योंकि यहां का व्यू बहुत अच्छा है।
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
कपल्स के लिए यह जगह रोमांटिक स्पॉट के लिए बिलकुल बेस्ट है। इससे अच्छी जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि यहां का हरा-भरा वातावरण आपको सुकून का अहसास देता है। आप यहां सुबह या शाम के समय घूमने का प्लान बनाएं, क्योंकि मौसम ठंडा हो जाता है। इस जगह की खासियत यह है कि कई बार लोगों को यहां मोर भी नाचते हुए नजर आते हैं, इसलिए इस खूबसूरत नजारों को देखने की चाह में लोग यहां जाते हैं।यहगुरुग्राम में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, परिवार के साथ जाएं घूमने
लियोपार्ड ट्रेल गुरुग्राम
अगर आपको गुरुग्राम में पहाड़ों जैसा अहसास लेना है, तो शहर में रहकर ऐसी जगह के लिए यह बेस्ट है। यहां पहुंचने का रास्ता चौड़ा और खूबसूरत है, यहां तरह-तरह की एक्टिविटी भी करवाई जाती है, इसलिए भी लोग यहां जाते हैं। वीकेंड पर आपको ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां लोग शूटिंग करने भी जाते हैं, क्योंकि व्यू बहुत अच्छा आता है।यहबच्चों के साथ घूमने के लिए भी अच्छी जगहमें से एक है।
इन जगहों के अलावा आप गुरुग्राम में लेजर वैली पार्क, डैमडमा लेक और मिलेनियम सिटी सेंटर मॉल जैसी जगहों पर भी पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों