Easy Tips to Cut Arbi Without Itching :अरबी काटते समय हाथ में होती है खुजली, इन 3 घरेलू नुस्खे से पाएं छुटकारा

Easy Tricks to prevent itching in hand during cut suran: सूरन और अरबी की सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती हैं। लेकिन जब बात इन्हें काटने की आती है, तो हाथ में खुजली की समस्या होने लगती है। अब ऐसे में लोग इस सब्जी को खरीदने और बनाने से बचते या फिर दुकानदार से ही सूरन कटवा कर लाते हैं। अगर आप इस दिक्कत से बचना चाहती है, तो नीचे बताए गए 3 तरीके अपना सकती हैं।
how to avoid itching while cutting arbi
how to avoid itching while cutting arbi

How to stop Itching After Cutting Arbi: रोजाना खाने में क्या बनाया जाए, इस बात को लेकर अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। अब ऐसे में वह कोशिश करती है कि जो सीजनल सब्जियां मिल रही हैं, उन्हें अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। इसकी मदद से न केवल आप सूखी बल्कि ग्रेवी वाली अलग-अलग तरीके से रेसिपी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। अब ऐसे में मम्मियां जब भी बाजार जाती हैं, तो वह सूरन या अरबी जरूर खरीद कर लाती हैं, लेकिन जब बात इसे काटने और छीलने की आती है, तो खास सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। अन्यथा हाथ में खुजली और जलन की समस्या होने लगती हैं। इससे बचने के लिए के महिलाएं तुरंत साबुन से हाथ धुलती हैं और तेल लगाती हैं।

अगर आप भी अरबी और सूरन को काटते समय हाथों में होने वाली खुजली से परेशान हैं, तो इस लेख में आज हम आपको 3 ऐसे कारगर देसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के इन सब्जियों को आराम से फटाफट काट सकती हैं-

अरबी और सूरन को काटने पर जलन क्यों होती है?

kitchen tips for yam cutting

सूरन और अरबी को काटते समय हाथ में जलन की समस्या हर किसी को झेलनी पड़ती है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। बता दें कि इन सब्जियों में कैल्शियम ऑक्सालेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो क्रिस्टल के रूप में होता है। अब ऐसे में जब हम इन्हें काटते हैं तो ये छोटे-छोटे क्रिस्टल हमारी स्किन के संपर्क में आते हैं और खुजली व जलन पैदा करते हैं।

अरबी और सूरन काटते समय होने वाली खुजली से कैसे बचें?

आतौर पर अरबी या सूरन को काटते समय होने वाली खुजली से बचने के लिए महिलाएं ग्लव्स या पॉलीथीन पहनती हैं, लेकिन इसे पहनने के बाद होने वाली असुविधा के कारण वह इसे हटा देती हैं। अब ऐसे में वह ऐसे तरीकों को खोजती हैं, जिससे वह बिना जलन या खुजली के इन्हें काट सकें। अगर आप भी ऐसे तरीके खोज रही हैं, तो नीचे बताई गई ट्रिक्स अपना सकती हैं-

जरूरी सामान

इसे भी पढ़ें-Easy Trick: ढेर सारे प्याज काटना भी अब बनेगा बच्चों का खेल, नहीं निकलेंगे एक भी आंसू; बस छीलने से 2 मिनट पहले करें लें यह काम

नींबू के रस और सरसों के तेल का करें इस्तेमाल

How to stop itching after cutting arbi

  • अगर आप अरबी या सूरन को आराम से बिना किसी परेशानी के काटना चाहती हैं, तो नींबू के रस और सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
  • एक कटोरी में सबसे पहले 2-3 चम्मच सरसों का तेल लें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को हाथ में लगाकर अरबी या सूरन काटें।
  • ऐसा करने से आपके हाथ में खुजली नहीं होगी।

नमक के पानी का करें इस्तेमाल

How to avoid itching while cutting yams

अरबी या सूरन को काटते समय हाथ में होने वाली खुजली को दूर रखने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें कैसे-

  • एक कटोरी में हल्का गुनगुना पानी लें।
  • अब इस पानी में 2-3 चम्मच नमक डाल लें।
  • इसके बाद चम्मच की मदद से इसे घोलें।
  • अब इस घोल में हाथ को डुबोकर सब्जी काटें।
  • ऐसा करने से खुजली नहीं होगी।

नारियल तेल का इस्तेमाल दिलाएगा छुटकारा

Home remedy for yam itching in hand

सरसों की तेल के बजाय आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। तेल में मौजूद तत्व खुजली की समस्या को दूर करते हैं।

  • इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें।
  • अब इसे लो फ्लेम पर हल्का गर्म कर लें। ऐसा करने से ये अच्छे पिघल जाएगा और पतला हो जाएगा।
  • इसके बाद तेल को अपने पूरे हथेली पर अच्छे से लगाकर फैला लें।

इसे भी पढ़ें-1 रबर बैंड से मिनटों में कट जाएगी किलो भर भिंडी, घंटों का काम चुटकी में... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह हैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • अरबी या सूरन काटने पर जलन क्यों होती है?

    अरबी या सूरन में मौजूद कैल्शियम ऑक्सालेट तत्व के कारण यह समस्या होती है।
  • अरबी या सूरन से होने वाली खुजली से बचने के लिए क्या करें?

    अरबी या सूरन काटते वक्त होने वाली खुजली से बचने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अरबी काटते समय खुजली से बचने के लिए घरेलू तरीका क्या है?

    अरबी काटते समय खुजली से बचने के लिए नींबू का रस लगा लें।