एक या दो नहीं बल्कि पांच तरह से बनाएं बकरीद के लिए फिरनी

फिरनी और सेवई ईद और बकरीद के त्यौहार के मुख्य डेजर्ट में से एक हैं। इसे बनाना बेहद सरल और सिंपल है, ऐसे में इस बकरीद के पर्व को खास बनाने के लिए हम पांच तरह के अलग-अलग फिरनी की रेसिपी लेकर आए हैं।
Updated:- 2023-06-26, 09:40 IST
phirni ingredients

भारतीय तीज त्यौहार बिना मिठाई के पुरा हो ही नहीं सकता। यहां एक या दो नहीं, बल्कि कई तरह के डेजर्ट और मिठाई तीज-त्यौहारों के शान होते हैं। सभी तीज, त्यौहार और व्रत के लिए अलग-अलग मिठाई और डेजर्ट बनाए जाते हैं। यहां होली में गुजिया और ईद में स्पेशल फिरनी और सेवई बनाई जाती है। ईद का जिक्र हो ही रहा है, तो बताते चलें कि 29 जून को दुनिया भर में बकरा ईद का जश्न मनाया जाएगा। इस पर्व में खासतौर पर फिरनी और सेवई जैसे डेजर्ट बनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते फिरनी बनाने के 5 खास तरीकों के बारे में।

रोज फिरनी

eid ul adha  phirni recipe

रोज फिरनी खास तौर पर गुलाब के स्वाद और खुशबू से तैयार किया जाता है। इसमें गुलाब के अलावा कई तरह के ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बच्चों के अलावा सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। सिंपल फिरनी के बजाए आप इस बकरा ईद में ये स्पेशल रोज फिरनी बना सकते हैं।

फिरनी की तिकड़ी

फिरनी की तिकड़ी बनाने के लिए एक कटोरे में चावल भिगोकर रखें। दो अलग-अलग बाउल में सूजी और चावल आटे का घोल बना लें। एक पैन में दूध गर्म करें और कंडेंस्ड मिल्क ऐड करें। भीगे हुए चावल और आटे के पेस्ट को दूध में डालकर लगातार चलते रहें। चवल जब तक पक न जाए तब तक अच्छे से पका लें और चीनी मिलाएं। जब फिरनी ठंडा हो जाए तो इसमें ठंडी क्रीम और इलायची पाउडर मिलाएं। जब यह ठंडी हो जाए तो बराबर तीन भाग में बांटकर इसमें जामुन और आम के टुकड़ों को मिक्स करें।

इसे भी पढ़ें: बकरीद पर बनाएं ये पांच तरह की स्वादिष्ट सेवई 

टू-इन-वन फिरनी

 different recipe of phirni

पिस्ता और गुलाब के स्वाद और अच्छाइयों से भरपूर इस फिरनी को टू-इन-वन फिरनी के नाम से जाना जाता है। आप चाहें तो इसमें डायबिटीज पेशेंट के लिए शुगर-फ्रीका उपयोग कर सकते हैं। गुलाब और पिस्ता के परत में बनी यह फिरनी एक साथ दो स्वाद का आनंद लेने के बढ़िया है।

ठंडाई वाली फिरनी

होली और महाशिवरात्रि के खास अवसर पर बनने वाले इस ठंडाई से आप फिरनी बना सकते हैं। इस ठंडाई फिरनी को आप आने वाले बकरा ईद के त्यौहार के लिए बना सकते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा करने के लिए यह एक लोकप्रिय डेजर्ट हो सकता है। इस फिरनी में आप ठंडाई मसाला पाउडर, ड्राई फ्रूट,केसर को फिरनी में मिलाकर इस पारंपरिक डेजर्ट को तैयार किया जाता है।

बादाम फिरनी

eid ul adha  desserts

बादाम के क्रीमी अंदाज में बनाए गए इस फिरनी में बादाम के स्वाद के साथ गुलाब जल की खुशबू होती है। सिंपल, सरल और स्वादिष्ट डेजर्ट के लिए आप इस बादाम फिरनी को जरूर ट्राई करें। किसी भी सेलिब्रेशन से लेकर त्यौहार तक, यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: चिकन और मटन के अलावा बकरीद पर बनाएं ये स्वादिष्ट वेज पकवान

 

आने वाले बकरीद के अवसर पर आप इस खास डेजर्ट को बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं। उम्मीद है आपको ये तरीके पसंद आए होंगे। आप भी यदि कोई दूसरे स्वाद और तरीके से फिरनी बनाते हैं, तो हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।