हम भारतीय किसी चीज़ के मामले में खुद पर नाज करें या न करें, लेकिन अपने खाने को लेकर हम हमेशा गर्व करते हैं। देश के तमाम राज्यों और शहरों में ऐसे कई पारंपरिक व्यंजन हैं जिनका मुकाबला शायद ही कोई विदेशी डिश कर पाए। मिठाइयां हो या फिर मेन कोर्स, एक से बढ़कर एक पकवान आपको भारत के हर कोने में मिलेंगे।
ऐसी कितनी सारी डिशेज है, जिन्हें खाते वक्त हमें खुद पर बहुत नाज़ होता है। हम सोचते हैं कि हमारे पूर्वर्जों ने क्या कमाल चीज़ें बनाई हैं। उन्हीं में कुछ चिकन और मटन की डिशेज हैं।
अब आप चिकन टिक्का मसाला ही ले लीजिए! मैरिनेटेड चिकन को कितनी स्वादिष्ट टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है और इसका स्वाद तो बिल्कुल जबरदस्त होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह भारतीय डिश नहीं है!
जी हां, चिकन टिक्का मसाला जो शायद आपको इंडियन लगती है वो ब्रिटेन में बनाई गई थी। क्या आप भी यह सुनकर एकदम हैरान हो गए हैं? क्या आप भी सोच रहे हैं कि एक भारतीय डिश आखिर ब्रिटेन में कैसे बन सकती है? तो चलिए आज आपको इसके अस्तित्व में आने की कहानी बताएं।
आपको चिकन टिक्का तो पता ही होगा। दही और अन्य मसालों के साथ मैरिनेट किए गए चिकन को तंदूर किया जाता है। यह चिकन टिक्का हुआ और बस एक क्रीमी टमाटर की ग्रेवी में चिकन को पका लिया जाए तो यह चिकन टिक्का मसाला हुआ। यह डिश भारत से कई गुना ज्यादा ब्रिटेन में पसंद की जाती है।
इसे भी पढ़ें: टेस्ट को देना चाहते हैं एक नया ट्विस्ट तो बनाएं हरियाली चिकन टिक्का
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इसे ब्रिटेन के एक रेस्तरां में बनाया गया था। वैसे तो इसके इतिहास को लेकर कई सारी थ्योरी है, लेकिन जिस थ्योरी को अधिकतर लोग सही मानते हैं वो यह है। ऐसा माना जाता है कि 1970 में इसे स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित एक रेस्तरां में बनाया गया था। इसे बनाने वाले कोई अंग्रेज या भारतीय नहीं बल्कि एक बांग्लादेशी शेफ थे।
बनाने वाले शेफ का नाम अली अहमद असलम है और जिस रेस्तरां में बनाया गया वह स्कॉटिश करी रेस्तरां शीश महल था।
दरअसल, रेस्तरां में एक कस्टमर ने पहले चिकन टिक्का की फरमाइश की। जब कस्टमर ने चिकन टिक्का खाया तो उसे यह थोड़ा ड्राई लगा। उस कस्टमर को खुश करने के लिए शेफ ने एक टमाटर क्रीम की अच्छी और गाढ़ी ग्रेवी बनाई और उसमें मैरिनेट किया हुआ कबाब स्टाइल चिकन टिक्का उसमें पकाया। इसकी प्रेरणा नॉर्थ इंडिया की पॉपुलर डिश बटर चिकन से मिली और जब इसे कस्टमर को परोसा गया तो वह बहुत खुश हुआ (ग्रेवी गाढ़ी करने के टिप्स)।
यह डिश भले ही एक कस्टमर को खुश करने के लिए तैयार की गई थी, लेकिन उसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी ने कई आसमान छुए। यह डिश ब्रिटेन के स्टेपल मेनू में शामिल है और तो और यह ब्रिटेन के सांस्कृतिक महत्व का एक बड़ा हिस्सा बनी। आपको बता दें कि इसे देश का राष्ट्रीय व्ंयजन बना दिया गया था और साल 2001 में ब्रिटिश विदेश सचिव रॉबिन कुक ने एक भाषण दिया था जिसमें उन्होंने चिकन टिक्का मसाला को आधुनिक बहुसांस्कृतिक ब्रिटेन के प्रतीक के रूप में सराहा था। उन्होंने बताया, 'चिकन टिक्का मसाला एक भारतीय व्यंजन है, लेकिन ब्रिटिश लोगों की इच्छा को पूरा करने के लिए मीट को ग्रेवी में बनाया गया था।' (तंदूरी रोटी का इतिहास)
इसे भी पढ़ें: चिकन के 10 लाजवाब व्यंजनों में से आप किसे ट्राई करना चाहेंगे?
हर व्यंजन का एक इतिहास होता है चाहे वह भारतीय हो या महाद्वीपीय। यह लजीज चिकन टिक्का मसाला भारत और विदेश दोनों में एक लोकप्रिय व्यंजन है। ब्रिटेन में इसकी उत्पत्ति होने के कारण इसे वहां के रेस्तरां में तो अपने मेनू में शामिल किया ही गयी है, साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में भी खूब परोसा जाता है। नॉर्थ अमेरिका में भी यह इतना लोकप्रिय है कि यह कोलोराडो स्प्रिंग्स में हर आधुनिक भारतीय रेस्तरां के मेनू में आपको शामिल मिलेगा।
आपको चिकन टिक्का मसाला के इतिहास के बारे में पढ़कर कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही रोचक किस्से कहानियां आप तक पहुंचती रहें इसके लिए पढ़िए हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik, Zomato
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।