टेस्ट को देना चाहते हैं एक नया ट्विस्ट तो बनाएं हरियाली चिकन टिक्का

यह तो तय है कि अगर आप नॉनवेज पसंद करती हैं, तो सप्ताह में एक से दो बार चिकन टिक्का बनाकर या फिर किसी पसंदीदा होटल में जाकर ज़रूरी टेस्ट करती होंगी। लेकिन, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आपने कभी हरियाली चिकन टिक्का ट्राई किया है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा। खैर, आज इस लेख हम आपको हरियाली चिकन टिक्का की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और इसे किसी पार्टी में भी आसानी से शामिल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
हरियाली चिकन टिक्का Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं हरियाली चिकन टिक्का।
Ingredients
- चिकन-500 ग्राम
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
- पुदीना के पत्ते-2 चम्मच
- हरी मीर्च-2
- अदरक-लहसुन-2 इंच बड़ा
- चम्मच
- दही-1/2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/3 चम्मच
- दही-2 चम्मच
- नींबू रस-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप हरा धनिया पत्ता, अदरक-लहसुन, पुदीना पत्ता और हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर अच्छे से पेस्ट बना लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इस पेस्ट में दही के साथ अन्य सभी मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
सभी सामग्री मिक्स करने के बाद लगभग 5 मिनट के लिए अलग रख दें। 5 मिनट बाद इसमें चिकन को डालें और चिकन को कोट कर लें।
- Step 4:
चिकन पर मसाला कोट करने के बाद लगभग 15 मिनट के ऐसे ही छोड़ दीजिए।
- Step 5:
अब इसे तंदूर पर अच्छे से सेंक लें। आप चाहें तो पैन में बटर गरम करके चिकन को रोस्ट भी कर सकते हैं।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- हरियाली चिकन टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर में धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब इस पेस्ट में दही के साथ नमक, मिर्च पाउडर, गरम मलासा आदि चीजों को अच्छे से मिला लें और लगभग 5 मिनट के लिए अलग रख दें। 5 मिनट बाद इस पेस्ट में चिकन को भी डालें और पेस्ट की मदद से चिकन को अच्छे से कोट कर लें।
- चिकन को कोट करने के बाद लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। 15 मिनट बाद चिकन के ऊपर बटर या तेल डालकर तंदूर पर रखकर अच्छे से सेंक लें।(मलाई चिकन टिक्का)
- आप चाहें तो किसी पैन में बटर गरम करके चिकन को रोस्ट को कर सकती हैं। चिकन रोस्ट करने के बाद ऊपर में धनिया पत्ता और नींबू रस डालकर सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।