herzindagi

चिकन के 10 लाजवाब व्यंजनों में से आप किसे ट्राई करना चाहेंगे?

अगर आपको चिकन बहुत ज्यादा पसंद है, लेकिन रोज-रोज आप चिकन करी खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ शानदार चिकन की रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।   वैसे तो शादियों और पार्टियों में भी तरह-तरह के चिकन की डिशेज देखी जा सकती हैं। अगर आप भी किसी फंक्शन या फिर पार्टी के लिए चिकन की वैरायटी तलाश रही हैं। तो चलिए आज आपको कुछ स्वादिष्ट, टेस्टी चिकन की रेसिपीज के बारे में बताएं।

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 06 Dec 2022, 17:12 IST

चिकन तंदूरी

Create Image :

चिकन तंदूरी एक दक्षिण एशियाई व्यंजन है, जिसे दही और मसालों में मैरीनेट किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तंदूरी मसाला तैयार किया जाता है और फिर स्पाइसी मसालों और तेल के परफेक्शन के साथ एक तंदूर या बेलनाकार मिट्टी के ओवन में भुना जाता है। आजकल हर रेस्टोरेंट में तंदूरी चिकन खासतौर पर शामिल किया जाता है, जिसे रोटी या फिर नान के साथ सर्व किया जाता है।  

 

चिल्ली चिकन लोलीपोप

Create Image :

अगर आप घर पर कुछ इंडो चायनीज रेसिपी बनाने का मन बना रही हैं तो इंडो चायनीज स्टाइल में बनाएं चिल्ली चिकन लोलीपोप। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है, जिसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। बस आपको मार्केट से चिल्ली चिकन लोलीपोप खरीदकर लाना है और गर्म तेल में डीप फ्राई करना है। फिर टोमैटो सॉस में डीप करके तिल डालकर सर्व करना है। 

इसके अलावा भी 30 से अधिक चिकन की डिशेज दुनिया भर में खाई जाती हैं। आपने इनमें से कितनी डिशेज को टेस्ट किया है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही, इस लेख को लाइक और शेयर भी करें। 

 

मसाला चिकन

Create Image :

मसाला चिकन एक बहुत ही स्पाइसी डिश है, जिसे खड़े मसाले से तैयार किया जाता है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो यकीनन यह आपको जरूर पसंद आएगा। आप इसे घर पर दो तरह से बना सकती हैं। दही या फिर टमाटर का इस्तेमाल करके आप एकदम परफेक्ट मसाला चिकन तैयार कर सकती हैं। बस आपको साबुत गरम मसाला इस्तेमाल करना होगा।  

इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में इस तरह से बनाएं चिकन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

 
 

चिकन टिक्का

Create Image :

चिकन टिक्का एक आधुनिक भारतीय व्यंजन है, जिसमें चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े करके सीक में लगाकर तंदूर में सेका जाता है। इसे बनाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है कोई चिकन के साथ पनीर लगाकर टिक्का बनाता है, तो कोई चिकन टिक्का चिल्ली सॉस के साथ सर्व करता है। आप दही और हरी चटनी का तड़का लगाकर चिकन टिक्का सर्व कर सकती हैं। यकीनन सबको पसंद आएगा।  

 

चिकन बिरयानी

Create Image :

बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। यकीनन आपने कई तरह की बिरयानी खाई होगी, लेकिन चिकन बिरयानी की बात ही अलग है। बता दें कि चिकन बिरयानी अन्य बिरयानी के मुकाबले ज्यादा स्पाइसी होती है। इसे विभिन्न मसालों, चिकन और चावल के साथ तैयार किया जाता है। रायता या सलाद के साथ बेहद स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन यकीनन बिरयानी लवर्स को जरूर पसंद आएगा। 

 

चिकन फ्राई

Create Image :

चिकन फ्राई के बिना सब अधूरा है जिसे तेल में डीप फ्राई करके बनाया जाता है। यह स्पाइसी और क्रिस्पी चिकन न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है बल्कि इसके साथ सर्व किया गया नींबू,प्याज और ऊपर से डाला गया मसाला भी एक स्वादिष्ट फ्लेवर जोड़ता है। आप शादी या फिर पार्टी के लिए नॉन वेज मेन्यू तलाश रही हैं, तो चिकन फ्राई जोड़ सकती हैं। 

चिकन मोमोज

Create Image :

मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे सभी लोग बड़ी चाव से खाते हैं। वैसे तो यह नॉर्थ ईस्‍ट इंडिया की सबसे फेमस डिश है, जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन चिकन मोमोज का जो स्वाद होता है, उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। आप भी वेज मोमोज के साथ चिकन मोमोज ट्राई कर सकती हैं।  

 

चिकन कोरमा

Create Image :

कोरमा वो मुगलई डिश है जिसे भारतीय करी का राजा कहा जाता है। पारंपरिक जड़ों की बात करें तो कोरमा मीट (चिकन या मटन) को सब्जियों, तमाम मसालों, दही से मैग्नेट करके पकाया जाता था। वक्त के साथ-साथ इसमें बदलाव हुए और नॉन-वेज ही नहीं, बल्कि वेज कोरमा भी बनने लगा। आज ज्यादातर घरों में चिकन कोरमा बनाया जाता है, जिसे तंदूरी रोटी के साथ सर्व किया जाता है।  

 

चिकन स्टू

Create Image :

आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको पता होगा कि नॉनवेज खाने वालों के लिए चिकन स्टू एक सौगात की तरह है। चिकन स्टू का टेस्ट बहुत ही लजीज होता है और इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मेरे घर में भी सभी को चिकन स्टू की रेसिपी बहुत पसंद है। हालांकि, इसे कई तरह से बनाया जाता है जैसे- टोमेटो चिकन स्टू, बटर चिकन स्टू, प्याज चिकन स्टू आदि। मगर आपको प्याज का स्टू जरूर ट्राई करना चाहिए।  

चिकन कबाब

Create Image :

शायद आपको पता न हो कि चिकन के कबाब काफी लजीज होते हैं, जिसे सीक या फिर तवे पर हल्का फ्राई किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के टुकड़े करके कीमा बनाया जाता है और फिर सभी मसाले डालकर सीक पर लगाकर सेका जाता है। वहीं, अगर आप टिक्की बना रही हैं, तो कबाब को फ्राई करना बेहतर होता है।