Diwali 2023: अयोध्या से जनकपुर के बीच बसे हैं प्रभु श्री राम के ये खास मंदिर, इस दिवाली दर्शन का बना लें प्लान

जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात है।

famous temple between ayodhya to janakpur

अयोध्या से जनकपुर तक प्रभु श्री राम और माता सीता का पुराना नाता है। एक तरफ जहां अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था, तो वहीं जनकपुर माता सीता का जन्म स्थान है। प्रभु श्री राम से मुलाकात के पहले माता सीता ने अपना समय यहीं गुजारा था। जनकपुर में माता सीता का एक विशाल मंदिर भी है।

इस जगह पर राम-जानकी के कई मंदिर हैं। इनमें सबसे भव्य मंदिर का निर्माण भारत के टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुमारी बुंदेला ने करवाया। इस दिवाली पर आप माता के दर्शन के लिए यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

जनकपुर के सीता मंदिर की खासियत

माता सीता का ये मंदिर करीब 4860 वर्ग फ़ीट में फैला हुआ है। यहां मां सीता की प्राचीन मूर्ति है। मंदिर की खास बात यह है कि यहां मंदिर के आसपास लगभग 115 सरोवर और कई कुंड भी है। अगर आप यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो आपको गंगासागर, परशुराम कुण्ड एवं धनुष-सागर कुंड जरूर देख कर जाना चाहिए।

जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है, ये नगर प्राचीन काल में मिथिला की राजधानी माना जाता था। (नोएडा के फेमस मंदिर)

लक्ष्मण मंदिर

जानकी मंदिर के बाहरी परिसर में लक्ष्मण जी का मंदिर भी बनाया गया है। माना जाता है कि यह मंदिर जानकी मंदिर के पहले ही बनाया गया था। इसके सिवा जानकी मंदिर में एक विवाह मंडप भी है।

इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर करें इस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, पेड़ की छाल निकालने पर दिखाई देता है प्रभु श्री राम का नाम

उत्तर धनुषा

famous ram temples between ayodhya or janakpur

जानकी मंदिर से 14 किमी की दूरी पर एक उत्तर धनुषा नाम की जगह है। माना जाता है कि प्रभु श्री राम ने यहीं पर धनुष तोड़ा था।(मध्यप्रदेश में फेमस मंदिर)

त्रेता के ठाकुर

त्रेता के ठाकुर का मतलब त्रेता युग के भगवान राम का वह स्थान है, जहां पर उन्होंने अश्वमेध यज्ञ किया था। इस यज्ञ स्थल पर अब मंदिर बना दिया गया है। यह अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है।

इसे भी पढ़ें-दिवाली पर जाना चाहते हैं घर, लेकिन नहीं मिल रहा टिकट? ये है सबसे सस्ता और सही ऑप्शन

श्री कालाराममंदिर

अयोध्या में राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रृंखला है, यहीं पर कालाराम मंदिर बनाया गया है। माना जाता है कि कालाराम मंदिर को 2000 वर्ष पूर्व राजा विक्रमादित्य ने पुनर्स्थापना कर राम मंदिर का निर्माण कराया था।

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP