Diwali 2023: दिवाली पर करें इस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, पेड़ की छाल निकालने पर दिखाई देता है प्रभु श्री राम का नाम

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज जिले में चिंतामणि नाम का एक चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की जगह उनके चरण पादुकाओं की पूजा होती है। माना जाता है कि प्रभु श्री राम ने यहां अपने कदम रखे थे, जिसके बाद इस जगह पर मंदिर का निर्माण कर दिया गया। मंदिर परिसर में करीब 10 जगह प्रभु श्री राम के चरणों के निशान है। दिवाली पर लोग यहां भगवान श्री राम के चरण पादुकाओं का आशिर्वाद लेने दूर- दूर से मंदिर दर्शन के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जाना चाहते हैं घर, लेकिन नहीं मिल रहा टिकट? ये है सबसे सस्ता और सही ऑप्शन
कदंब के पेड़ पर दिखता है प्रभु श्री राम का नाम

श्रद्धालु भगवान के चरणों को छू कर मस्तक पर लगाते हैं और फूल अर्पित करते हैं। चिंतामणि मंदिर गंगा तट के किनारे बसा हुआ है। इस मंदिर की एक और खास बात यह है कि घाट पर हजारों साल पुराना एक कदंब का पेड़ खड़ा है, पेड़ की छाल उतारने पर प्रभु श्री राम का नाम पेड़ पर लिखा हुआ नजर आता है।
इसलिए मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पेड़ की छाल उतारते हैं। अगर पेड़ की छाल पर प्रभु श्री राम का नाम दिखाई देता है, तो माना जाता है कि भगवान, श्रद्धालु की आस्था से बेहद प्रसन्न है। मंदिर में दिवाली और रामनवमी सहित प्रत्येक रविवार को लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। (मध्यप्रदेश में फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें- बिष्णुपुर के इन मंदिरों के अवश्य करें दर्शन
कन्नौज क्यों आए थे प्रभु श्री राम?
माना जाता है कि लंका पर विजय हासिल करने के बाद भगवान श्री राम यहां माता सीता के साथ आए थे। यहां चिंतामणि घाट पर माता सीता ने अपने हाथों से भोजन बनाकर ब्राह्मणों को भोज कराया था। इसलिए यहां भगवान राम के साथ-साथ माता सीता के भी चरणों के निशान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब भगवान ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद यहां से वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने अपने चरण पादुकाओं को यहीं छोड़ दिया था।
आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।