Bihar Travel: बिहार के ये फेमस हिल्स हिमाचल और उत्तराखंड को देते हैं मात, जल्दी घूमने पहुंचें

Famous Hills in Bihar: बिहार की असल खूबसूरती देखने चाहते हैं, फिर पटना नहीं, बल्कि इन हिल्स को एक्सप्लोर करने एक बार जरूर आपको पहुंचना चाहिए। 

 

top hills in bihar you must visit

Top Places of Bihar: बिहार प्राचीन काल से बुद्धा की नगरी के नाम से जाना जाता रहा है। इस राज्य में भगवान बुद्ध से सम्बंधित ऐसी कई पवित्र और फेमस जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं।

बिहार जिस तरह बुद्ध की नगरी के नाम से फेमस है, ठीक उसी तरह कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थलों के लिए भी फेमस है। इस राज्य में मौजूद बोधगया, मधुबनी, गया, नालंदा और वैशाली जैसी जगहों पर घूमने का एक अलग ही मजा होता है।

बिहार में ऐसे कई हिल्स भी मौजूद हैं, जो बिहार की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार के कुछ ऐसे हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है।

बिहार में मौजूद इन हिल्स को एक्सप्लोर करने के लिए आप दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ कभी भी जा सकते हैं। वैसे बिहार का महापर्व छठ भी आ रहा है, ऐसे में हिल्स और छठ पूजा, दोनों देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

ब्रह्मजुनी हिल (Brahmajuni Hill in Bihar)

Brahmajuni Hill in Bihar

बिहार में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल्स की बात होती है, तो सबसे पहले ब्रह्मजुनी हिल का नाम जरूर शामिल रहता है। बिहार के गया शहर मौजूद यह छिपा हुआ एक खाना माना जाता है। इसे बिहार का हिल स्टेशन भी बोला जाता है।

ब्रह्मजुनी हिल छोटे-बड़े पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और कुछ प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे बिहार में फेमस है। पहाड़ों की हरियाली मनमोहक नजारे पेश करती है। यहां के पहाड़ों में कई प्राचीन गुफाएं भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि ब्रह्मजुनी हिल में ही भगवान बुद्ध ने करीब हजार पुजारियों को अग्नि उपदेश्य दिया था। यहां मौजूद विष्णुपद मंदिर काफी पवित्र मंदिर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Gwalior: तानसेन की नगरी को UNESCO ने दिया 'City of Music' का तोहफा, न्यू ईयर पर आप भी पहुंचें

रामशिला हिल (Ramshila hill, Bihar)

Ramshila hill, Bihar

रामशिला हिल भी बिहार का एक मनमोहक हिल्स माना जाता है। ब्रह्मजुनी हिल की तरह रामशिला हिल भी गया शहर में मौजूद है। इस हिल्स की खूबसूरती यहां की हरियाली लगाती है।(बिहार में घूमने की बेस्ट जगहें)

कहा जाता है कि रामशिला हिल के ऊपर एक प्राचीन मंदिर स्थापित है, जो काफी पवित्र मंदिर है। कई लोगों का मानना है कि यहां भगवान राम ने पिंड चढ़ाया था, जिसके चलते पितृपक्ष के समय कई लोग यहां पिंड दान करने के लिए पहुंचते हैं। रामशिला हिल एडवेंचर प्रेमियों के बीच भी काफी फेमस है। मानसून और सर्दियों रामशिला हिल की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

गुरपा पीक (What is Gurpa Peak famous for)

What is Gurpa Peak famous for

गुरपा पीक बिहार का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि यह पीक पर्यटन के साथ-साथ हिंदू और बौद्ध अवशेषों के लिए भी जाना जाता है। इस पीक के बारे में यह भी कहा जाता है कि भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कश्यप ने गुरपा पीक पर ही ध्यान लगाया था।(गया में घूमने की बेस्ट जगहें)

धार्मिक महत्व के कारण यह पीक पिछले कई वर्षों से सैलानियों के बीच तीर्थ स्थल के रूप में भी फेमस हो चुका है। गुरपा पीक के पास मौजूद गांव खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। यहां आप स्थानीय परंपरा को करीब से देख सकते हैं। यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:लक्षद्वीप के ये फेमस Islands मालदीव और थाईलैंड से कम नहीं, आप भी पहुंचें


प्रेतशिला हिल (What is the story of Pretshila hill)

Pretshila hill

प्रेतशिला हिल को बिहार का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस हिल पर मौजूद अहिल्या बाई का एक ऐतिहासिक मंदिर है, जो सैलानियों के बीच काफी फेमस है।

प्रेतशिला हिल छोटे-छोटे पहाड़, हरियाली और खूबसूरत नजारे के लिए भी जाना जाता है। मानसून और सर्दियों के मौसम में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। प्रेतशिला हिल एक पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। मानसून के इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP