Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:16 AM IST

लक्षद्वीप के ये फेमस Islands मालदीव और थाईलैंड से कम नहीं, आप भी पहुंचें

Islands In Lakshadweep: लक्षद्वीप में एक से एक बेहतरीन और मनमोहक आइसलैंड मौजूद हो तो फिर थाईलैंड या बैंकॉक में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
Updated:- 2023-11-02, 14:16 IST
top islands in lakshadweep

Top Islands In Lakshadweep: लक्षद्वीप भारत के एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक केंद्र शासित प्रदेश है। अरब सागर के तट पर मौजूद होने के चलते लक्षद्वीप में देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

लक्षद्वीप में ऐसे कई आइलैंड मौजूद है, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। कहा जाता है कि लक्षद्वीप में करीब 36 आइलैंड है, जो इस कदर खूबसूरत है कि इनके आगे थाईलैंड, मालदीव या बैंकॉक भी फेल हो जाते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको लक्षद्वीप में मौजूद कुछ बेहतरीन आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर या दोस्तों के साथ मस्ती-धमाल करने पहुंच जाते हैं।

मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island, Lakshadweep) 

Minicoy Island, Lakshadweep

लक्षद्वीप में मौजूद सबसे खूबसूरत और चर्चित आइलैंड की बात होती है, तो सबसे पहले मिनिकॉय द्वीप का नाम जरूर लिया जाता है। यह लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से एक हैं।

मिनिकॉय द्वीप अरब सागर का सुंदर और नीले रंग का पानी, सफेद रेत और मूंगे की चट्टानों के लिए काफी फेमस माना जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी मौज-मस्ती करने पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए भी फेमस है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें

बांगरम द्वीप (Bangaram Island, Lakshadweep)

Bangaram Island, Lakshadweep

बांगरम द्वीप लक्षद्वीप का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक आइलैंड माना जाता है। हिंद महासागर के नीले पानी और सफेद रेत के लिए फेमस इस आइलैंड पर हर दिन सैलानी पहुंचते रहते हैं।

बांगरम द्वीप सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। इस द्वीप पर डॉल्फिन मछलियों को भी देखा जा सकता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी लोकप्रिय माना जाता है। यह लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए भी फेमस है। (लक्षद्वीप ट्रिप में न करें ये गलतियां)

कावारत्ती द्वीप (Kavaratti Islands In Hindi Lakshadweep)

Kavaratti Islands In Hindi Lakshadweep

कावारत्ती द्वीप को लक्षद्वीप का एक बेहद ही खूबसूरत और रत्न माना जाता है। लक्षद्वीप की राजधानी होने के चलते कावारत्ती में सैलानी भी भारी संख्या में पहुंचते रहते हैं। कोच्ची तट से पास में होने के चलते विदेशी सैलानी भी पहुंचते रहते हैं।

समुद्र के नीले पानी, सफेद रेट और साइड-साइड में मौजूद नारियल के पेड़ इस आइलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते रहते हैं। कावारत्ती द्वीप वाटर स्पोर्ट्स, जैसे-स्कूबा डाइविंग और जेट राइड के लिए काफी फेमस है। कावारत्ती द्वीप बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। (आनंद महिंद्रा ने शेयर किया आइलैंड का वीडियो)

 

अगत्ती द्वीप (Agatti Island In Hindi)

about Agatti Island In Hindi

अगर आप दिन के उजाले में किसी द्वीप की खूबसूरती को निहारने के साथ-साथ नाइटलाइफ का भी मजा लेना चाहते हैं, तो फिर आपको अगत्ती द्वीप पहुंच जाना चाहिए। रात के समय समुद्र तट के किनारे हसीन लाइट्स के बीच यादगार पल बिता सकते हैं।

अगत्ती द्वीप नीले रंग के पानी और सफेद रेत के लिए काफी फेमस है। ऑफबीट प्रेमियों के लिए अगत्ती द्वीप जन्नत माना जाता है। अगत्ती द्वीप बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। यहां आप वाटर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के ये फेमस Islands थाईलैंड और बैंकॉक से कम नहीं

 


लक्षद्वीप के अन्य खूबसूरत आइलैंड 

इन चार आइलैंड के अलावा लक्षद्वीप में ऐसे कई अन्य आइलैंड भी मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। आप कल्पेनी द्वीप, कदमत आइलैंड, अमिन्दिवी द्वीप और प्रकाश स्तंभ लक्षद्वीप को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन द्वीपों को भी एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते रहते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@insta)

FAQ
लक्षद्वीप के फेमस आइलैंड क्या है ?
लक्षद्वीप के ये फेमस आइलैंड मिनिकॉय द्वीप, कावारत्ती द्वीप, अगत्ती द्वीप और बांगरम द्वीप हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।