छठ के पर्व के दिन लोग घाट पर जाकर पानी में खड़े होकर सूर्य देव और छठी मैया का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां लोग सामूहिक तौर पर मिलकर पूजा करते हैं और भगवान से सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे में शहरों में रह रहे लोगों को छठ पूजा का पर्व मनाने में परेशानी होती है। क्योंकि शहरों में उन्हें घाट की सही जानकारी नहीं होती। गांव से शहर में आए लोग, इसलिए ही छठ का पर्व अपने परिवार के साथ मनाने के लिए वापस गांव की तरफ लौट जाते हैं। लेकिन इस बार अगर आप छठ का पर्व फरीदाबाद में ही रहकर मना रहे हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फरीदाबाद के कुछ घाटों के बारे में जानकारी देंगे। जहां आपको पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
फरीदाबाद सेक्टर 22 प्राचीन हनुमान मंदिर घाट
इस घाट पर लोग सुबह 4 बजे से ही इकट्ठा होने लग जाते हैं। इस मंदिर तक पहुंचना आसान है। इसलिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहां आप समय पर आकर अपनी जगह ले सकते हैं और पूजा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अक्सर लोग पहले आकर सूरज देवता के दर्शन के लिए खड़े हो जाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।
सेक्टर-52 स्थित संजय कॉलोनी छठ घाट
हर साल यहां भी भक्त छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। यहां पिछले लगभग 30 वर्षों से इस छठ पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। भारी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। अगर आप इस कॉलोनी के आसपास ही कहीं रहते हैं, तो छठ का पर्व मनाने के लिए यहां पर भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको दूर कहीं घाट पर जाने की जरूरत नहीं है।
सेक्टर-8 नहर का पुल, फरीदाबाद
हर साल यहां भी छठ के पर्व पर भक्तों को पूजा करते हुए देखा जाता है। यहां लेकिन पूजा करते हुए आपको पानी के बहाव का ध्यान रखना पड़ेगा। लोग यहां दूर से ही पूजा करते हैं, पानी के अंदर ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं। आप भी यहां पूजा करते हुए इन बातों का ध्यान रखें। यहां हर साल काफी भीड़ होती है। लोग बड़े ही उत्साह के साथ छठ पर्व को मानते हैं।यहहरियाणा में परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसके अलावा आप फरीदाबाद में ओल्ड फरीदाबाद स्थित खेड़ी पुल, , सेक्टर-25 स्थित नहर पुल,, मुजेसर स्थित छठ घाट और कपड़ा कालोनी स्थित छठ घाट पर भी छठ पूजा मनाने जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों