Evening Snacks: इवनिंग स्नैक्स के लिए घर पर बनाएं इन शानदार वेज रेसिपीज को

स्नैक्स! वैसे तो कई लोगों के लिए स्नैक्स खाने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं होता है। लेकिन, ज्यादातर लोग इवनिंग के टाइम ही स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। खासकर, भारतीय लोग तो इवनिंग में स्नैक्स खाना बेहद ही पसंद करते हैं। खैर, अगर आप भी हर रोज एक ही स्नैक्स बना-बनाकर थक गई या फिर हर रोज एक ही टेस्ट से बोर हो गई हैं, तो आज हम आपको कुछ लाजवाब स्नैक्स की रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें टेस्ट करने के बाद आप बार-बार टेस्ट करना पसंद करेंगी। इन स्नैक्स को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और न ही आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत हैं। खास बात यह है कि आप इस स्नैक्स को किसी छोटे-मोटे पार्टी और घर पर आए हुए मेहमान के सामने भी परोस सकती हैं। तो बिना देर किये हुए चलिए जानते हैं, इन स्नैक्स की रेसिपी के बारे में।
जिंजर गार्लिक पनीर
सामग्री
पनीर-150 ग्राम, टोमेटो सॉस-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, सोया सॉस-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, तेल- तलने के लिए, हल्दी-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- जिंजर गार्लिक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को पीस में काटकर एक बर्तन में रख लीजिये।
- इधर एक बर्तन में सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स करके कुछ देर मसाला सेट होने के लिए रख दीजिये।
- अब आप मिश्रण में पनीर को डालकर कुछ देर ऐसे ही रख दीजिये।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये। जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो मैरीनेट किए हुए पनीर के पीस को डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिये।
- अब इसे प्लेट में निकालकर सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Winter Special: एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में बना सकती हैं टेस्टी मंचूरियन, जानें रेसिपीज
कटहल के कबाब
सामग्री
कटहल-3 कप, नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, बेसन-2 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, तेल-तलने के लिए, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप कटहल को छीलकर साफ कर लीजिये और इसे कुकर में डालकर उबाल लीजिये।
- इसके बाद सभी मसाले को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीसकर एक बर्तन में निकाल लीजिये।(वॉलनट कबाब)
- अब आप मसाले के मिश्रण में उबाले हुए कटहल और बेसन को डालें और अच्छे से मैश कर लीजिये और इसे कबाब के आकार में बना लीजिये।
- इधर एक पैन में तेल गरम करें और कबाब को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लोजिये।
- अब आप इसे प्लेट में निकालर पसंदीदा चटनी से साथ सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Iron Rich Foods: आयरन से भरपूर इन हेल्दी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई
पालक के पकौड़े
सामग्री
पालक- 200 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-3 बारीक़ कटी हुई, बेसन-2 कप, तेल-तलने के लिए, अजवाइन-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पालक को पानी में साफ कर लीजिये और इसे बारीक़ काटकर किसी बर्तन में रख लीजिये।
- अब इसी बर्तन में सभी सामग्री को डालें और गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजिये और कुछ देर मैरिनेट होने के लिए रख दीजिये।(हरी मटर के पकौड़े)
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये और जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो पालक में से पकोड़े के आकार में बनाकर तल लीजिये।
- तलने के बाद पकोड़े को प्लेट में निकालर चटनी के साथ सर्व कीजिये।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@blog.bipononi.com,www.jagranimages.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।