20 मिनट में चटपटे और स्वादिष्ट 'वॉलनट कबाब' घर पर ऐसे बनाएं

कबाब का मतलब सिर्फ नॉनवेज नहीं होता है, बल्कि वेज कबाब का भी मजा उठाया जा सकता। अगर आपको कबाब खाने का मन है, तो नॉनवेज की जगह वेज कबाब का भी लुत्फ उठा सकती हैं। आज 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपको एक ऐसे ही स्वादिष्ट कबाब के बारे में बताने रहे हैं, जिसे आप बहुत ही आसानी के साथ बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं है। इन कबाबों को आप सुबह के ब्रेकफास्ट या शाम में चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं। वॉलनट कबाब देखने में अपीलिंग लगता है, खाने में इसका टेस्ट उतना ही लाजवाब होता है। आप इसे घर पर आए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकती हैं और किसी खास मौके पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वॉलनट कबाब बनाने के विधि के बारे में-
वॉलनट कबाब Recipe Card
वॉलनट कबाब खाने में लगता है बेहद स्वादिष्ट
Ingredients
- अखरोट- 1 कप (दरदरा पिसा हुआ)
- पनीर-150 ग्राम (मैश किया हुआ)
- लहसुन- 3 कलियां
- अदरक-1 टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर -1/4 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-1/4 चम्मच
- आमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1/2 चम्मच
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- तेल-1 कप
- धनिया पत्ता-आधा कटोरी
- हरी मिर्च-3 कटी हुई
- बेसन-2 चम्मच
- पुदीना-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, पुदीना और धनिया को पीस लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद आप इस पेस्ट को दरदरे पिसे हुए अखरोट और मैश किए हुए पनीर में नमक और सभी मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद आप इस मिश्रण के छोटे-छोटे कबाब बना लीजिए।
- Step 4:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करिए और कबाब को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलिए।
- Step 5:
जब दोनों साइड हल्की सुनहरी और ब्राउन हो जाएं, तो इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए।
- Step 6:
अब इसे हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।