संडे हो या मंडे, अब Expiry Date देखकर ही खाएं अंडे; खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Egg Expiry Date: अब आपको अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई देखने को मिलेगी। यह नियम 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में लागू होंगे। अगर कोई दुकानदार बिना बेस्ट बिफोर डेट के इन्हें बेचता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती हैं।
Updated:- 2026-03-27, 16:21 IST
mandatory rule for putting expiry date on eggs

Expiry Date On Egg Rule: देश में अंडा खाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अब ऐसे में इसकी ब्रिकी भी उतनी ही तेजी से होती है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में इसके ग्राहक बराबर रहते हैं। अब ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो अंडा खा रहे हैं वह कितना फ्रेश और कितने दिन पुराना है? ये सेहत के लिए जितने फायदेमंद होते हैं, पुराने या खराब अंडे उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इस बात पर गौर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू करने का फैसला किया है।

अब बाजार में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। अब आप जब भी अंडे खरीदने जाएंगी, तो अंडे की क्वालिटी आप खुद चेक कर पाएंगी।

1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखनी होगी तारीख (Egg Expiry Date)

egg expiary date new rule kya hai

उत्तर प्रदेश सरकार के नए नियम के अनुसार, अब अंडा प्रोडक्शन करने वाले और विक्रताओं को हर एग पर दो जरूरी जानकारी लिखनी होगी। पहली, अंडे देने की डेट और दूसरी, उसकी एक्सपायरी डेट लिखनी होगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: उबालते वक्त पानी में ही फूट जाते हैं अंडे, अपनाएं ये तरीके

नियम तोड़ने पर क्या मिलेगी सजा? (Uttar Pradesh Egg Regulations 2026)

यूपी सरकार द्वारा बनाए गए इस नियम को तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर कोई व्यापारी या किसान इस नियन का पालन नहीं करेगा, तो उसके प्रोडक्ट यानी अंडों को नष्ट किया जा सकता है। साथ ही उन पर 'मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त' का लेबल भी लगा सकते हैं।

अंडों को कितने दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं? (Egg Storage Tips)

how-to-store-eggs-for-long-time-in-winter

अंडे की एक्सपायरी डेट वाला नियम लाने के पीछे का कारण अंडों का सही स्टोरेज है। रिसर्च के अनुसार, नॉर्मल तापमान पर अंडे करीब दो सप्ताह तक सुरक्षित रहते हैं। इन्हें ठंडे तापमान में ज्यादा दिनोंतक रखा जा सकता है। आमतौर पर ज्यादातर दुकानदार सही कोल्ड स्टोरेज का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

अंडे की खरीदारी करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी? (Egg Buying Tips)

how  to buy egg

अगर आप अंडे खाने की शौकीन हैं और इसे खरीदकर घर में रखती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • अंडे खरीदते समय देखें कि उसका छिलका कहीं से चटका हुआ या गंदा तो नहीं है। चटके हुए अंडों में बैक्टीरिया जल्दी घुस जाते हैं।
  • ताजे अंडे का छिलका थोड़ा खुरदरा और मैट फिनिश वाला होता है, जबकि बहुत पुराने अंडे ज्यादा चिकने या चमकदार दिखने लगते हैं।
  • अगर आपको डाउट हो रहा है कि अंडा पुराना है, तो इसे घर जाकर अंडे को पानी से भरे कटोरे में डालें। फ्रेश अंडा नीचे बैठ जाएगा, जबकि खराब या पुराना अंडा पानी के ऊपर तैरने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-  कुकर के बिना भी मिनटों में उबाल सकती हैं अंडे, जानें ये स्मार्ट किचन ट्रिक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।