
How To Clean Kitchen Tiles: किचन में काम करते हुए अक्सर हमसे कुछ न कुछ गंदा होता रहता ही है। जिनको साफ करना जरूरी भी होता है। अन्यथा रसोई में काम करने का भी मन नहीं करता हैं। दरअसल, किचन घर का वो हिस्सा है। जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है, क्यूंकि यही वो जगह होती है। जहां परिवार के लोगों के लिए खाना बनता है। जिसका सीधा संबंध हमारी सेहत से होता है। ऐसे में कुकिंग के साथ सफाई का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अक्सर आपने देखा होगा किचन की स्लेब पर गैस के पास जो टाइल्स लगे रहते हैं। उनपर खाना बनाते हुए तेल और मसालों के निशान और छींटे लग जाते हैं। जिसके चलते टाइल्स चिकने और गंदे दिखने लगते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। जिनकी सफाई करना जरूरी होता है। वहीं इन गंदे टाइल्स को साफ करना काफी मुश्किल वाला काम होता है। यदि आप भी इन अपनी रसोई के टाइल्स को साफ करने की आसान सी घरेलू ट्रिक्स खोज रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।

आप किचन के टाइल्स को कपड़े धोने के अलावा रसोई के टाइल्स को साफ करने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में वाशिंग पाउडर डालना है। अब इसमें थोड़ा नींबू, लिक्विड डिश वाश डालकर इसको अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लेना है। इसके बाद एक टूथ ब्रश या कपड़े वाला ब्रश लें और एक डब्बे या हाथ से उस घोल को टाइल्स पर डालते जाएं और दूसरे हाथ से ब्रश की मदद से टाइल्स को रगड़ें। आखिर में नॉर्मल पानी से पोंछ या धो दें। आप देखेंगे टाइल्स की चिकनाई गायब हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : काले पड़े किचन को इन टाइल्स से दें क्लासी लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
इसके अलावा आप किचन में इस्तेमाल होने वाले नमक से भी टाइल्स को क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी गर्म होने रखना है। उसमें एक मुट्ठी नमक और आधा नींबू का रस निचोड़ना है। अब इसको अच्छी तरह मिक्स करें। हल्का ठंडा हो जाने के बाद इसमें किसी कपड़े या लोहे के स्क्रबर की मदद से टाइल्स को रगड़ें। अब एक कपड़े को साफ पानी में डुबोकर उससे एक बार टाइल्स को पोंछ दें। आपके टाइल्स एकदम नए जैसे दिखने लगेंगे।
ये भी पढ़ें : HZ Cleaning Hacks: किचन को साफ करने में काम आए HZ के ये हैक्स, लोगों ने किए खूब पसंद
यदि आपके टाइल्स ज्यादा चिकने नहीं हैं, तो आप इनको नार्मल गर्म पानी की मदद से भी आसानी से साफ कर सकती हैं। इस प्रोसेस को आप हफ्ते या दो हफ्ते में करती रहेंगी तो आपके टाइल्स ज्यादा गंदे नहीं हो पाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

