प्रेशर कुकर और कढ़ाई के अंदर जम गया है पीलापन? नींबू के छिलके और नमक का यह घोल मिनटों में हटाएगा जिद्दी से जिद्दी दाग

यदि आप रसोई में रखी कढ़ाई और कुकर के पीले जिद्दी निशाने से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं कैसे करें इनका इस्तेमाल... 
Updated:- 2025-12-24, 23:46 IST
yellow stains inside

घर की रसोई में हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल कुकर और कढ़ाई का करते हैं। ऐसे में इनका साफ होना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी भी गंदगी आपके खाने को पूरी तरीके से खराब कर सकती हैं। बता दें कि अक्सर आपने नोटिस किया होगा दाल उबालने के बाद या सब्जी फ्राई करने के बाद पानी में मौजूद आयरन कुकर के अंदरूनी हिस्से में पीलापन पैदा कर सकता है। कई बार सब्जी जल जाने के कारण भी कढ़ाई के तले में काले पीले दाग पड़ जाते हैं. जिसे सामान्य साबुन से नहीं धोया जा सकता। बता दें, कुछ घरेलू उपाय से आप इन्हें बेहद आसानी से ठीक कर सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि प्रेशर कुकर और कढ़ाई के अंदर पीलापन जम गया है और आप उसे दूर करना चाहती हैं तो कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

क्यों जमते हैं जिद्दी दाग?

बता दें कि जब कुकर में पानी उबाला जाता है या दाल बनाते हैं तो पानी में मौजूद खनिज यानी मिनरल्स बर्तन की सतह पर चिपक जाते हैं। ऐसे में समय के साथ-साथ वह सख्त हो जाते हैं  

hack cleanning tips in hindi

और पीले दिखने लगते हैं। ऐसा ज्यादातर एल्युमिनियम के बर्तनों में देखा गया है।

कैसे साफ करें पीले निशान?

इन्हें साफ करने के लिए आपके पास नींबू का छिलका, सादा नमक, सिरका और बेकिंग सोडा होना बेहद जरूरी है। अब सबसे पहले कुकर में पानी भरें। अब उसमें नींबू के छिलके के साथ नमकको डालें। साथ में सिरका मिलाएं। आप सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें। पानी को थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दें।

जब आप ढक्कन खोलेंगे तो आप देखेंगी कि पीलापन अपने आप पानी में तैर रहा है। अब बस हल्के स्क्रब से साफ करें और आपका कुकर एकदम चमक जाएगा। वहीं, कढ़ाई के जिद्दी निशानों को दूर करने में भी नींबू के छिलके आपके बेहद काम आ सकता है। नींबू के छिलके के साथ-साथ थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं आप पीली वाली जगह पर अच्छी तरीके से रगड़ें। 

इसे भी पढ़ें -मोबाइल पर आया है 'Pre-approved Loan' का मैसेज? अप्लाई करने से पहले जान लें इसके छिपे हुए चार्जेस और शर्तें

 10 मिनट के बाद इसे साधारण पानी से धो लें। बता दें कि नींबू के अंदर साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो दागों को दूर करने में उपयोगी है।

kadhai cleanning

  इसके अलावा नींबू और नमक न केवल बर्तनों से आने वाली बदबू को दूर करते हैं बल्कि यह बेहद ही सस्ता उपाय है जो बर्तनों को कीड़े मकोड़े से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें -शॉपिंग के लिए कौन सा कार्ड है बेहतर? जानें क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बीच का वो अंतर जो बचा सकता है आपके हजारों रुपये

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।