herzindagi
Different Types Of Cutlery Set

चाऊमीन खाने से लेकर सलाद और फल खाने तक के Fork होते हैं अलग, पता है आपको?

हमारे घरों में चम्मच के नाम पर डिनर स्पून और फोर्क्स होते हैं। क्या आपको पता है कि फोर्क भी अलग-अलग टाइप के होते हैं। फल खाने से लेकर डिनर खाने तक के  फोर्क्स के बारे में चलिए आपको इस आर्टिकल में बताएं। 
Editorial
Updated:- 2024-03-20, 16:07 IST

रेस्तरां या कैफे में आमतौर पर टेबल पर स्पून के साथ फोर्क और नाइफ रखा जाता है। हमारे घरों में भी फोर्क होते ही हैं। मगर क्या आपको पता है कि जैसे हर चम्मच और गिलास के अलग प्रकार होते हैं और उनके अलग यूज होते हैं, वैसे ही फोर्क के साथ होता है। सलाद से लेकर खाना खाने तक के लिए अलग-अलग फोर्क होते हैं और उन्हें विशेष रूप से डिजाइन किया जाता है। 

बड़े होटल्स में कुछ अलग तरह के फोर्क्स देखे जा सकते हैं। उन्हें आपके मील के साथ सर्व किया जाता है। हो सकता है आप उन्हें पहली बार देखें, तो कन्फ्यूज हो जाएं, इसलिए हम कटलरी को लेकर आपके ज्ञान को थोड़ा और बढ़ाने में मदद करेंगे। हम इस आर्टिकल में आपको ज्यादातर इस्तेमाल किए जाने वाले फोर्क्स के बारे में बताने वाले हैं।

1. डिनर फोर्क

Dinner Fork

डिनर फोर्क किसी भी कटलरी सेट का मेन हिस्सा है। सभी घरों में यही फोर्क होता है और रेस्तरां में भी चम्मच और चाकू के साथ इसे रखा जाता है। इसमें चार टाइन होते हैं। यह मुंह से थोड़ा-सा कर्व्ड होता है और यही कारण है कि आम भाषा में इसे कांटा भी कहा जाता है। इसके आकार और आकृति के कारण यह सलाद और साइड डिश सहित कई व्यंजनों साथ पेयर किया जाता है। कांटा आम तौर पर फॉर्मल टेबल सेटिंग में डिनर प्लेट के बाईं ओर रखा जाता है।

2. डेजर्ट फोर्क

क्या आपने कभी सोचा था कि डेजर्ट के लिए भी अलग फोर्क हो सकता है? यह डिनर फोर्क से छोटा होता है और इसमें छोटे टाइन होते हैं। केक, पेस्ट्री, पुडिंग आदि जैसे डेजर्स को इन फोर्क से खाया जाता है। आपको डेजर्ट की बाइट लेने में इससे आसानी होती है। इन फोर्क को डिनर प्लेट के ऊपर रखा जाता है या फिर डेजर्ट के साथ ही प्लेट पर रखकर सर्व किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Serving Spoon: सब्जी बनाने से लेकर पराठे सेंकने वाले चम्मच को क्या कहते हैं?

3. फिश फोर्क

इसे सीफूड और कॉकटेल फोर्क के नाम से भी जाना जाता है। यह डिनर फोर्क से छोटा और आकार में चौड़ा होता है। इसमें तीन टाइन्स होते हैं और इसे फिश आदि खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन और कांटा निकालने में आसानी होती है। इन्हें फॉर्मल डाइनिंग में आमतौर पर शामिल किया जाता है। इन्हें डिनर फोर्क के बाईं ओर ही रखा जाता है। 

4. सलाद फोर्क

salad fork

यह भी डिनर फोर्क से थोड़ा छोटा होता है और चौड़ा और घुमावदार टाइन्स से पहचाना जा सकता है। यह डिजाइन पत्तेदार साग और अन्य सलाद इंग्रीडिएंट को बिना फिसले आसानी से पकड़ना आसान बनाता है। यह फोर्क अक्सर फ्लैटवेयर सेट में शामिल होते हैं और टेबल सेटिंग पर डिनर फोर्क के बाईं ओर रखे जाते हैं।

5. चीज फोर्क

डेजर्ट और सलाद के लिए ही नहीं, चीज के लिए भी अलग फोर्क होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ चीज निकालने और सर्व करने के लिए किया जाता है। इसे फल वाले फोर्क के समान समझा जा सकता है। इसकी दो लंबी टाइन्स होती हैं और वाइड, फ्लैट हेड होता है। इससे चीज को स्लाइस करना और सर्व करना आसान हो जाता है। इन्हें चीज नाइफ सेट्स के साथ शामिल किया जाता है। इन्हें चीज बोर्ड और प्लेटर्स पर रखकर सर्व करते हैं। वाइन टेस्टिंग या ऐसी गैदरिंग्स में जहां चीज की टेस्टिंग होती है, वहां पर इनका ज्यादा उपयोग होता है।

6. स्पोर्क

क्या आपको पता है कि स्पोर्क क्या होता है? आपने इसे देखा होगा, लेकिन इसका नाम नहीं पता होगा। स्पोर्क चम्मच और फोर्क के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है। इसमें चम्मच जैसी गहराई होती है, जो सूप वाली डिशेज में अच्छी तरह से काम करती हैं।  इसमें फोर्क की मदद से आप नूडल्स का सेवन कर सकते हैं। स्पोर्क आमतौर पर फास्ट-फूड रेस्तरां और कैफेटेरिया सेटिंग्स में पाए जाते हैं। चावल खाने के लिए भी फोर्क्स का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: छुरी, चम्मच और कांटे से खाने में क्या आपको भी होती है दिक्कत? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

7. फ्रूट फोर्क

spork

फलों के कांटे पारंपरिक डिनर फोर्क से छोटे होते हैं और इनमें छोटे टाइन्स होते हैं। वे जामुन, खरबूजे और अंगूर जैसे ताजे फल खाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनका आकार काफी छोटा होता है और उन्हें पर्सनल सर्विंग, ब्रंच या डेजर्ट स्प्रेड के रूप में परोसे जाने वाले फलों की थाली के साथ पेश किया जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

इसके अलावा भी ऐसे कई तरह के फोर्क्स होते हैं, जो आपके कलिनरी एक्सपीरियंस को बढ़ा सकते हैं। ये आपकी टेबल सेटिंग को भी एलिवेट करते हैं। आपको कितने फोर्क्स के बारे में पता है, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।