अलग-अलग तरह के चम्मच की जरूरत किचन में कई तरह के काम में पड़ सकती है। सूप और सब्जी बनाने से लेकर चावल निकालने और पराठे पकाने के लिए अलग तरह के चम्मच का उपयोग होता है। हमारे घरों में भी कुछ ऐसे स्पून होते हैं, लेकिन उनका नाम और सही काम हमें पता ही नहीं होता।
आज हम आपके ज्ञान को थोड़ा-सा और बढ़ाने वाले हैं और आपको यूज़फुल सर्विंग स्पून के नाम और काम भी बताने वाले हैं। यह जामकारी पाकर आपको आगे कभी भी इन चम्मचों को लेकर कन्फ्यूजन नहीं होगा।
एक करछुल बाकी चम्मच से काफी अलग होता है। आपने रेस्तरां में सूप के पास इस तरह के चम्मच को देखा होगा। इसका साइज भी बड़ा होता है। इसे सूप या दाल निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस चम्मच का गहरा मुंह होता है। उनकी गहराई के कारण खाने के साथ-साथ सूप या रस निकालने में मदद करती है।
जी हां, टेस्ट करने के लिए भी एक अलग तरह के चम्मच का इस्तेमाल होता है, जिसे टेस्टिंग स्पून कहा जाता है। ये चम्मच अन्य प्रकार के रसोई के चम्मचों की तुलना में बहुत छोटे होते हैं क्योंकि इनका उद्देश्य किसी भी तरह के खाने को चखना होता है। यही कारण होता है कि इन डिजाइन करते वक्त इनके सेंटर को गहरा नहीं किया जाता है। ये बाकी चम्मच की तुलना में बीच से सपाट होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या खाना बनाने के लिए लकड़ी के स्पून का इस्तेमाल करना सही है?
किसी सूप या जूस में नमक या चीनी डालकर मिलाने के लिए हम आम चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये चम्मच भी काफी अलग होते हैं। स्टरिंग चम्मच के हैंडल लंबे होते हैं और सिरे पर एक छोटा मुंह दिया जाता है। ये बार स्पून के समान ही होते हैं, लेकिन इनका स्वाद चीजों को मिक्स करने के लिए किया जाता है। उनका पतला हैंडल यह सुनिश्चित करता है कि सभी चीजें प्रभावी ढंग मिक्स हों। आप मिक्सिंग के बाद, चम्मच के छोटे मुंह का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके घर में भी शायद यह चम्मच हो और इसे आप छलनी वाला चम्मच कहते होंगे। आमतौर पर लोग इसे इसी नाम से जानते हैं, लेकिन इन्हें डीप स्किमर कहा जाता है। पकोड़े या पूड़ी तलते वक्त (पूड़ी तलने के हैक्स) इसका इस्तेमाल किया जाता है। अब इसी में वायर स्किमर भी आस चुके हैं। यह फ्लैट चम्मच होते हैं, जिनमें बड़े-बड़े 4-5 छेद होते हैं। ये तेल को निकालने के लिए अच्छे साबित होते हैं, इसलिए फ्राइंग करते वक्त इनका उपयोग किया जाता है।
पॉइंटेड स्पून का इस्तेमाल भी अक्सर घरों में किया जाता है। जब आप किसी सब्जी को स्टर फ्राई करते हैं, तो आमतौर पर इन स्पून्स का उपयोग होता है। अगर आपको मिंस मीट या सब्जी के बारीक टुकड़ों को पकाने के लिए आसान होता है। उनके नुकीले किनारे आपके बर्तनों के कोनों या किनारों तक पहुंचते हैं, जिससे खाने को हिलाना आसान हो जाता है। आप पॉइंटेड डिप के कारण भोजन को निकालना भी आसान हो जाता है।
अब सर्विंग स्पून क्या होता है? इस तरह का चम्मच भी आपने कभी न कभी देखा होगा। हो सकता है, यह आपके घर में भी हो, लेकिन हमें इसका नाम नहीं पता होता। अगर आपको पता लगाना है, तो अपने किचन ड्रॉअर में सारे चम्मच को देखें। उनमें जिसका मुंह बड़ा होगा, वह सर्विंग स्पून होता है। इसका मुख्य उद्देश्य सर्व करना होता है। चावल, सब्जी और अन्य तरह के भोजन को डाइनिंग टेबल पर सर्व करने के लिए उपयोग किया जाता है।
अब पलटा तो आपको पता ही होगा। ऐसा नहीं हो सकता है कि आपको पलटा न पता हो। यह एक फ्लैट मुंह वाला चम्मच होता है, जिसे पराठे सेंकने और पलटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये कई तरह के हो सकते हैं। इसी में अगर उनका मुंह थोड़ा-सा स्लेटेड होता है, तो उससे आप चावल निकालने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 7 तरह के होते हैं ड्रिंक्स के गिलास, जानकर आप भी अपनी Knowledge बढ़ाएं
1 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून घी, 1 टेबलस्पून गरम मसाला..किसी रेसिपी को इंटरनेट पर सर्च करो, तो ऐसे ही इंग्रीडिएंट्स लिखे जाते हैं। क्या आपको पता है कि यह टेबलस्पून क्या है? आपके खाने के चम्मचों में एक बड़ा चम्मच होता है, उसे टेबलस्पून कहते हैं। इसका बड़ा मुंह होता है और ये सूप, सीरियल्स और अन्य डिशेज को खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इंग्रीडिएंट्स को मापने के लिए भी इनका उपयोग होता है।
इसी तरह अन्य कई सारे चम्मच होते हैं, जिनका उपयोग कुकिंग के दौरान किया जाता है। आपको इनमें से किन चम्मचों के बारे में पता था, हमें कमेंट करके बताएं। हमें उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।